विदेश की खबरें | दक्षिण कोरिया में गिरजाघरों को ‘उच्च जोखिम’ वाले स्थानों की सूची में डालने पर विचार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस संक्रमण के कई ऐसे मामले सामने आए जिनका संबंध गिरजाघरों में प्राथर्नासभाओं से था, जिसके चलते इस कदम पर विचार किया जा रहा।

कोरोना वायरस संक्रमण के कई ऐसे मामले सामने आए जिनका संबंध गिरजाघरों में प्राथर्नासभाओं से था, जिसके चलते इस कदम पर विचार किया जा रहा।

दक्षिण कोरिया के प्रधानमंत्री चुंग सेय क्यून ने वायरस को लेकर बुधवार को हुई एक बैठक के दौरान कहा कि देश में पिछले तीन दिन में सामने आए 40 प्रतिशत से ज्यादा मामले उपासना स्थलों से जुड़े पाए गए हैं।

यह भी पढ़े | निगार जौहर बनी पाकिस्तान की पहली महिला लेफ्टिनेंट जनरल.

उन्होंने लोगों से धार्मिक सभाओं में न जाने की अपील की और बचाव संबंधी उचित उपाय लागू करने में विफल रहने के लिए गिरजाघरों एवं अन्य स्थलों की आलोचना की।

चुंग ने कहा, “अगर धार्मिक स्थल वायरस की रोकथाम संबंधी उपाय लागू करने में विफल रहते हैं और संक्रमण फैलने का जोखिम बढ़ाते हैं तो सरकार के लिए उन्हें उच्च जोखिम वाले स्थानों के तौर पर चिन्हित करना और सख्त प्रतिबंध लगाना आवश्यक हो जाएगा।”

यह भी पढ़े | पाकिस्तान एयरलाइंस को बड़ा झटका, EASA ने 6 महीने के लिए यूरोप आने वाले विमानों पर लगाया बैन.

उच्च जोखिम वाले स्थलों को या तो बंद रखने की सलाह दी गई है या वायरस के रोकथाम संबंधी उपाय करने को कहा गया है जिनमें शारीरिक दूरी, तापमान की जांच, ग्राहकों की सूची बनाना और कर्मचारियों एवं आगंतुकों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य करना शामिल है। इसके अलावा उनके लिए आगंतुकों को स्मार्टफोन क्यूआर कोड के साथ पंजीकृत करना भी जरूरी है ताकि जरूरत पड़ने पर आसानी से उनका पता लगाया जा सके।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Gold Rate Today, March 01, 2026: उतार-चढ़ाव के बीच सोने की कीमत में स्थिरता, जानें दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में 22K और 24K के आज के ताज़ा भाव

Weather Forecast Today: उत्तर और मध्य भारत में गर्मी का असर शुरू, पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश की संभावना; जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

Ayatollah Ali Khamenei Dies: अमेरिका के दावे के बीच ईरानी स्टेट मीडिया की पुष्टि, US-इज़रायल के हमले में ईरान के ‘सुप्रीम लीडर’ खामेनेई की मौत

\