देश की खबरें | प्रकृति संरक्षण को जनांदोलन बनाया जाए: नायडू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने बुधवार को कहा कि प्रकृति संरक्षण को जनांदोलन बनाने की जरूरत है और इसमें सभी नागरिकों, खासकर युवाओं को सक्रिय भूमिका निभाना चाहिए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, नौ सितंबर उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने बुधवार को कहा कि प्रकृति संरक्षण को जनांदोलन बनाने की जरूरत है और इसमें सभी नागरिकों, खासकर युवाओं को सक्रिय भूमिका निभाना चाहिए।

‘हिमालय दिवस’ के मौके पर आयोजित एक डिजिटल कार्यक्रम में नायडू ने यह भी कहा कि विकास के संदर्भ में इस तरह पुनर्विचार करने की जरूरत है कि मानव और प्रकृति सह-अस्तित्व में रहें और साथ आगे बढ़ें।

यह भी पढ़े | PM Modi Spoke With Saudi King Salman Bin: प्रधानमंत्री मोदी और सऊदी किंग सलमान बिन ने फोन पर की बात, कोरोना से उभरी चुनौतियों पर की गहन चर्चा.

उन्होंने आह्वान किया कि व्यापक हिमालयी विकास की रणनीति बने जो क्षेत्र के संसाधनों, संस्कृति और पांरपरिक ज्ञान पर आधारित हो।

उप राष्ट्रपति ने कहा कि हिमालयी क्षेत्र में विकास पर्यावरण की कीमत पर नहीं होना चाहिए।

यह भी पढ़े | Priynka Gandhi On Modi Govt: प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर बोला हमला, कहा- युवाओं को रोजगार की बजाय दी जा रहीं लाठियां.

उन्होंने यह भी कहा कि इस क्षेत्र में बार-बार प्राकृतिक आपदाओं का आना प्रकृति को लेकर बेपरवाह होने का परिणाम है।

इस मौके पर नायडू ने ‘संसद में हिमालय’ नामक पुस्तक शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को डिजिटल तौर पर भेंट की।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\