देश की खबरें | कोलकाता के चिड़ियाघर में खुलेगा संरक्षण प्रजनन केंद्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में कोलकाता के न्यू टाउन में स्थित चिड़ियाघर में जल्द ही संरक्षण प्रजनन केंद्र खुलेगा।

कोलकाता, 30 जुलाई पश्चिम बंगाल में कोलकाता के न्यू टाउन में स्थित चिड़ियाघर में जल्द ही संरक्षण प्रजनन केंद्र खुलेगा।

चिड़ियाघर के अधिकारियों के अनुसार हरिनाले नामक प्रजनन केंद्र आगामी चार महीनों में शुरू हो जाएगा।

पश्चिम बंगाल चिड़ियाघर प्राधिकरण के शासी निकाय ने इस केंद्र की शुरुआत किये जाने को मंजूरी दे दी है और इसका काम जोरों पर है।

केंद्र में विभिन्न प्रकार के पक्षियों का प्रजनन किया जायेगा जिनमें विदेशी पक्षी, लुप्तप्राय प्रजातियों के पक्षी आदि शामिल हैं।

चिड़ियाघर के इकाई प्रभारी विवेक ओझा ने बताया कि इसमें लुप्तप्राय प्रजाति पेंटेड स्टॉर्क (विशेष तरह के सारस) के प्रजनन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हम इसे शिक्षा और संरक्षण प्रजनन केंद्र कह रहे हैं क्योंकि स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों को इस जगह का दौरा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Pitch Report: मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों का होगा बोलबाला या सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज बरपाएंगे कहर, रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Mirzapur Shocking News: मिर्जापुर में सनसनीखेज वारदात, सुबह टहलने निकले वकील की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई घटना

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Guwahati Weather Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त, मैच से पहले जानें मौसम का हाल

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Preview: मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स