UP Jodo Yatra: कांग्रेस का एकमात्र उद्देश्य देश को लूटना और परिवार को समृद्ध बनाना है- भाजपा
कांग्रेस की पिछले हफ्ते से जारी ‘उत्तर प्रदेश जोड़ो यात्रा’ के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस का एक मात्र उद्देश्य देश को लूटना और परिवार को समृद्ध बनाना है.
लखनऊ, 26 दिसंबर : कांग्रेस की पिछले हफ्ते से जारी ‘उत्तर प्रदेश जोड़ो यात्रा’ के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस का एक मात्र उद्देश्य देश को लूटना और परिवार को समृद्ध बनाना है. यह भी पढ़ें : UP Fog: यूपी में घने कोहरे और कम विजिबिलिटी के चलते नॉर्थ जोन की 14 ट्रेनें प्रभावित, यात्री परेशान
कांग्रेस ने 20 दिसंबर से ‘उप्र जोड़ो यात्रा’ सहारनपुर से शुरू की. मंगलवार को कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर पोस्ट किया, ‘‘प्यार का पैगाम और लोकतंत्र बचाने का संदेश लेकर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में चल रही ‘उप्र जोड़ो यात्रा’ के सातवें दिन का यात्रा मार्ग.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2023 10:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

