देश की खबरें | मुझे निष्कासित करने का कांग्रेस का फैसला दर्शाता है कि पार्टी गलत हाथों में है: आशीष देशमुख

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पूर्व विधायक आशीष देशमुख ने खुद को कांग्रेस से निष्कासित किए जाने की आलोचना करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि यह कार्रवाई दिखाती है कि पार्टी की राज्य इकाई गलत लोगों के हाथों में है।

नागपुर, 25 मई महाराष्ट्र के पूर्व विधायक आशीष देशमुख ने खुद को कांग्रेस से निष्कासित किए जाने की आलोचना करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि यह कार्रवाई दिखाती है कि पार्टी की राज्य इकाई गलत लोगों के हाथों में है।

प्रदेश कांग्रेस ने हाल ही में देशमुख को पार्टी नेतृत्व के खिलाफ उनके सार्वजनिक बयानों को लेकर पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष पृथ्वीराज चव्हाण ने 22 मई को एक पत्र के माध्यम से देशमुख के निष्कासन का आदेश जारी किया था।

पत्र में कहा गया है कि समिति ने देशमुख के नौ अप्रैल को दिए गए जवाब पर चर्चा की। पार्टी ने देशमुख को एक बयान के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इस बयान में उन्होंने कहा था कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को “मोदी उपनाम” वाली टिप्पणी मामले पर अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदाय से माफी मांगनी चाहिए।

देशमुख नागपुर के कटोल से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व विधायक थे, जो बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

देशमुख ने एक बयान में कहा, “मुझे पार्टी से निकालने का फैसला पूरी तरह से गलत है। यह कार्रवाई दर्शाती है कि कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई का नेतृत्व गलत लोगों के हाथों में है। अगर राहुलजी गांधी के एक बयान से पूरे ओबीसी समुदाय का अपमान होता है और उसके कारण इस समुदाय के सदस्यों को ठेस पहुंची है, तो राहुलजी को कांग्रेस पार्टी की खातिर ओबीसी से माफी मांगनी चाहिए।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Shiv Jayanti 2026 Marathi Wishes: शिव जयंती के इन मराठी Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings के जरिए छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती की दें शुभकामनाएं

\