देश की खबरें | कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अमेरिका से निर्वासित भारतीयों के साथ ‘दुर्व्यवहार’ के खिलाफ प्रदर्शन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अमेरिका से वापस भेजे गए ‘अवैध’ भारतीय प्रवासियों से दुर्व्यवहार के खिलाफ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को हैदराबाद में प्रदर्शन किया।

हैदराबाद, सात फरवरी अमेरिका से वापस भेजे गए ‘अवैध’ भारतीय प्रवासियों से दुर्व्यवहार के खिलाफ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को हैदराबाद में प्रदर्शन किया।

पूर्व सांसद वी. हनुमंत राव सहित कांग्रेस के अन्य नेताओं ने तेलंगाना में पार्टी मुख्यालय गांधी भवन के बाहर प्रदर्शन किया और इस दौरान उन्होंने प्रतीकात्मक रूप से अपने हाथों में जंजीरें बांध रखी थीं।

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां पकड़ रखी थीं जिस पर लिखा था, ‘‘हथकड़ी नहीं, सम्मान दो।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका से स्वदेश लाए गए भारतीय नागरिकों के हाथों में हथकड़ियां हैं, लेकिन तब भी केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक सरकार (राजग) इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रही है।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने राज्यसभा में बृहस्पतिवार को बताया कि 2009 से अब तक 15,668 अवैध भारतीय प्रवासियों को अमेरिका से भारत भेजा जा चुका है।

अमेरिका के एक सैन्य विमान में सवार होकर बुधवार को अमृतसर पहुंचे 104 अवैध भारतीय प्रवासियों से दुर्व्यवहार को लेकर विपक्षी दलों द्वारा तीखी आलोचना किए जाने के बाद जयशंकर ने राज्यसभा में यह बयान दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिका से भारतीयों को निर्वासित किए जाने की प्रक्रिया नयी नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Key Players To Watch Out: आज मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर वापसी करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

MI vs RCB Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़ें