देश की खबरें | कांग्रेस के संकटमोचक अहमद पटेल नहीं रहे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के संकटमोचक, सोनिया के गांधी के सबसे भरोसमंद सहयोगी और पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का बुधवार को निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे और कुछ हफ्ते पहले कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 25 नवंबर कांग्रेस के संकटमोचक, सोनिया के गांधी के सबसे भरोसमंद सहयोगी और पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का बुधवार को निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे और कुछ हफ्ते पहले कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे।

पटेल के पुत्र फैसल पटेल और पुत्री मुमताज सिद्दीकी ने ट्विटर पर एक बयान जारी कर बताया कि उनके पिता ने बुधवार तड़के तीन बज कर 30 मिनट पर अंतिम सांस ली।

यह भी पढ़े | Government To Launch Portal For Transgenders: ट्रांसजेंडरों को आई-कार्ड और घर देने के लिए विशेष पोर्टल लॉन्च करेगी सरकार.

उन्होंने कहा, ‘‘ दुख के साथ अपने पिता अहमद पटेल की दुखद और असामयिक मृत्यु की घोषणा कर रहा हूं। 25 तारीख को सुबह करीब 3.30 बजे उनका निधन हो गया।’’

फैसल और मुमताज ने बताया कि लगभग एक महीने पहले उनके पिता कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे। इलाज के दौरान उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया । पटेल को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

यह भी पढ़े | Modi Cabinet on Laxmi Vilas Bank: केंद्र ने दी लक्ष्मी विलास बैंक के DBIL में विलय को हरी झंडी, कहा-NIIF में होगा 6 हजार करोड़ रुपये का निवेश.

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि पटेल के सम्मान में पार्टी का ध्वज अगले तीन दिनों तक झुका रहेगा।

गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव गौरव पांड्या के मुताबिक, कोरोना संबंधी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए पटेल के पार्थिव शरीर को बुधवार शाम साढ़े छह बजे दिल्ली से एक विशेष विमान के जरिए वड़ोदरा ले जाया जाएगा। इसके बाद इसे एंबुलेस से उनके पैतृक गांव पिरामन ले जाया जाएगा जहां बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे के बाद उन्हें सुपुर्द-ए-खाक कर दिया जाएगा।

पटेल के निधन की जानकारी के बाद बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने यहां पार्टी मुख्यालय पहुंचकर पटेल को श्रद्धांजलि दी।

पटेल ने गत एक अक्टूबर को ट्वीट के माध्यम से घोषणा की थी कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। इसके कुछ दिनों बाद उन्होंने केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर उनके पुत्र चिराग पासवान को शोक संदेश भेजा था। पासवान के निधन पर आठ अक्टूबर को ट्विटर पर पोस्ट शोक संदेश उनका आखिरी ट्वीट था।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के विश्वस्त सहयोगियों में से एक पटेल वर्तमान में कांग्रेस के कोषाध्यक्ष थे। वह पार्टी के संकटमोचक के रूप में भी जाने जाते थे।

पटेल 1993 से पांच बार लगातार गुजरात से राज्यसभा के सदस्य थे। इससे पहले वह 1977, 1980 और 1984 में लगातार तीन बार गुजरात की भरूच लोकसभा सीट से सांसद बने।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और कांग्रेस एवं कई अन्य दलों के नेताओं ने पटेल के निधन पर दुख जताया है।

मोदी ने पटेल के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में उनकी भूमिका को हमेशा याद रखा जाएगा।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि पटेल एक ऐसे कामरेड, निष्ठावान सहयोगी और मित्र थे जिनकी जगह कोई नहीं ले सकता।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पटेल के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि पटेल एक ऐसे स्तंभ थे जो सबसे मुश्किल दौर में भी पार्टी के साथ खड़े रहे।

पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने दुख जताते हुए कहा कि पटेल की कांग्रेस के प्रति प्रतिबद्धता और सेवा असीमित थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\