देश की खबरें | कांग्रेस सोमवार को करेगी विधायक दल की बैठक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में राजनीतिक संकट के बीच कांग्रेस विधायक दल की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार सुबह यहां मुख्यमंत्री निवास पर होगी।

जयपुर, 13 जुलाई राजस्थान में राजनीतिक संकट के बीच कांग्रेस विधायक दल की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार सुबह यहां मुख्यमंत्री निवास पर होगी।

इस बीच, राजस्थान विधानसभा में उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी ने संवाददाताओं से कहा कि राज्य की अशोक गहलोत सरकार को कोई दिक्कत नहीं होगी और भाजपा के किसी भी तरह के मंसूबे राज्य में कामयाब नहीं होंगे।

यह भी पढ़े | Coronavirus Update in India: भारत में कोरोना के 28 हजार 701 नए मामले आए सामने, 24 घंटों में 500 संक्रमितों की हुई मौत: 13 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बैठक सुबह साढ़े दस बजे मुख्यमंत्री निवास पर होगी। बैठक राज्य में जारी मौजूदा राजनीतिक संकट के बीच बुलाई गयी है क्योंकि उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट खुलकर गहलोत के विरोध में आ गए हैं।

पायलट ने रविवार को एक बयान जारी कर कहा था कि वह बैठक में शामिल नहीं होंगे।

यह भी पढ़े | Coronavirus Update in India: देश में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना के 28,701 नए मामले आए सामनें, कुल संक्रमितों की संख्या 8,78,254 हुई, अब तक 23,174 लोगों की गई जान.

पायलट ने यह भी दावा किया था कि कांग्रेस के 30 से अधिक विधायकों और कुछ निर्दलीय विधायकों द्वारा उन्हें समर्थन देने के वादे के बाद अशोक गहलोत सरकार अल्पमत में है।

वहीं चौधरी ने मुख्यमंत्री निवास के बाहर संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज का दिन तय कर देगा कि संख्या बल किसके पास है।’’

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे ने रविवार देर रात कहा था कि 109 विधायकों ने गहलोत सरकार का खुलकर समर्थन किया है।

चौधरी ने कहा, ‘‘आज यह संख्या और बढ़ेगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य में कोई संकट या दिक्कत नहीं है।’’

चौधरी ने कहा, ‘‘भाजपा के मंसूबे न तो राज्य में पूरे हुए हैं न होंगे।’’

उल्लेखनीय है कि 200 सदस्यों की विधानसभा में कांग्रेस के 107 और भाजपा के 72 विधायक हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में आज राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Streaming: आज लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त