एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कांग्रेस को जनता के फैसले का सम्मान करना सीखना चाहिएः रीजीजू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा चुनाव में हार के लिए निर्वाचन आयोग पर सवाल खड़ा करने के रुख को लेकर कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने बुधवार को कहा कि विपक्षी दल को जनता के फैसले का सम्मान करना और उसे स्वीकार करना सीखना चाहिए।

देश की खबरें | कांग्रेस को जनता के फैसले का सम्मान करना सीखना चाहिएः रीजीजू

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर हरियाणा चुनाव में हार के लिए निर्वाचन आयोग पर सवाल खड़ा करने के रुख को लेकर कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने बुधवार को कहा कि विपक्षी दल को जनता के फैसले का सम्मान करना और उसे स्वीकार करना सीखना चाहिए।

संसदीय कार्य मंत्री रीजीजू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘अब फिर से ईवीएम और निर्वाचन आयोग को जिम्मेदार मत ठहराइए।’’

राहुल गांधी ने कहा था कि विपक्षी दल आयोग को अनेक विधानसभा क्षेत्रों से प्राप्त शिकायतों से अवगत कराएगा।

रीजीजू ने कहा, ‘‘जनता के निर्णय का सम्मान करना और उसे स्वीकार करना सीखिए।’’

कांग्रेस नेता जयराम रमेश और पवन खेड़ा ने हरियाणा चुनाव के परिणामों को ‘अस्वीकार्य’ बताया है। राज्य में कांग्रेस को भाजपा से बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा है।

राहुल गांधी ने भी चुनाव नतीजों को अनपेक्षित बताते हुए कहा था कि कांग्रेस इनका विश्लेषण करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 09, 2024 05:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).