देश की खबरें | राज्यसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस ने मांगा माकपा का साथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने राजस्थान में राज्यसभा की दो सीटों पर अपने प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए माकपा से सहयोग मांगा है। राज्य में माकपा के दो विधायक हैं।

जियो

जयपुर, 12 जून कांग्रेस ने राजस्थान में राज्यसभा की दो सीटों पर अपने प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए माकपा से सहयोग मांगा है। राज्य में माकपा के दो विधायक हैं।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, “माकपा के दो विधायकों के समर्थन के लिए हमने माकपा महासचिव सीताराम येचुरी से आग्रह किया है ... वे हमें समर्थन देंगे।'’

यह भी पढ़े | इंफाल में आज कोरोना के 19 नए मामले सामने आए : 12 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

गहलोत ने कहा कि यह पहल फासीवादी ताकतों को हराने के लिए की गयी है।

उन्होंने कहा, “एकजुट होकर हम लोग इन फासीवादी ताकतों को हराएंगे।”

यह भी पढ़े | Rajya Sabha Elections 2020: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने बीजेपी पर लगाया हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप, कहा- राज्यसभा चुनाव कराने में जानबूझकर देरी की गई.

इसके साथ ही गहलोत ने विश्वास के साथ कहा राजस्थान में पार्टी के दोनों उम्मीदवार जीतेंगे और इसमें किसी को भ्रम नहीं होना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि राज्य के निर्दलीय एवं अन्य विधायकों को प्रलोभन दिए जाने के आरोपों के बीच कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) के दो विधायकों को पहले ही अपने साथ ला चुकी है। ये विधायक जयपुर के बाहर उस रिजॉर्ट में मौजूद दिखे जहां कांग्रेस और उसके समर्थक निर्दलीय विधायक रुके हैं। राज्य में माकपा के दो विधायक बलवान पूनियां (भादरा) और गिरधारी लाल (डूंगरगढ़) हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार विधानसभा के मौजूदा संख्या बल के हिसाब से राज्य में कांग्रेस के दोनों प्रत्याशियों का जीतना तय है लेकिन बदले हालात और विधायकों को प्रलोभन दिए जाने की खबरों के बीच वह कोई जोखिम नहीं उठाना चाहती। इसलिए वह माकपा और बीटीपी के विधायकों को भी साथ लाना चाहती है।

राज्य की 200 सीटों की विधानसभा में कांग्रेस के पास बसपा पार्टी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए छह विधायकों सहित 107 विधायक हैं। पार्टी को राज्य में 13 में से 12 निर्दलीय विधायकों का समर्थन प्राप्त है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के 72 विधायक हैं।

राजस्थान में राज्यसभा की तीन सीटों के लिये चुनाव 19 जून को होगा जिसके लिये कांग्रेस ने के सी वेणुगोपाल ओर नीरज डांगी को प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतारा है वहीं भाजपा ने शुरूआत में राजेन्द्र गहलोत को अपना प्रत्याशी बनाया था लेकिन पार्टी ने नामांकन के अंतिम दिन ओंकार सिंह लखावत को दूसरे प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतार कर सबको चौंका दिया था।

पृथ्वी कुंज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर