देश की खबरें | कांग्रेस ने कहा: डिजिटल सदस्यता अभियान के तहत 2.6 करोड़ सदस्य जोड़े गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि उसके विशेष डिजिटल सदस्यता अभियान के तहत देश भर में लगभग 2.6 करोड़ सदस्य जोड़े गए हैं।

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि उसके विशेष डिजिटल सदस्यता अभियान के तहत देश भर में लगभग 2.6 करोड़ सदस्य जोड़े गए हैं।

पार्टी का कहना है कि देश के सभी विधानसभा क्षेत्रों के सभी बूथ पर ये डिजिटल सदस्य बनाए गए हैं। यह अभियान आज संपन्न हुआ।

इस सदस्यता अभियान के आखिरी दिन अध्यक्ष सोनिया गांधी पार्टी की डिजिटल सदस्य बनीं।

कांग्रेस के डेटा विश्लेषण विभाग के प्रमुख प्रवीण चक्रवर्ती ने सोनिया गांधी का नाम कांग्रेस के डिजिटल सदस्य के तौर पर शामिल किया। बाद में कांग्रेस के संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने सोनिया गांधी को डिजिटल पहचान पत्र सौंपा।

हाल ही में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेता पार्टी के डिजिटल सदस्य बने थे।

कांग्रेस ने पिछले महीने अपने विशेष सदस्यता अभियान को 15 दिनों के लिए बढ़ा दिया था और यह 15 अप्रैल तक चला। पहले तय किए गए कार्यक्रम के मुताबिक, पार्टी का सदस्यता अभियान 31 मार्च को संपन्न होने वाला था। यह अभियान पिछले साल एक नवंबर को आरंभ हुआ था।

सदस्यता अभियान संपन्न होने के बाद कांग्रेस ने एक बयान जारी कर कहा, ‘‘ कांग्रेस पार्टी के डिजिटल सदस्यता अभियान के तहत सोनिया गांधी जी को आज डिजिटल सदस्य बनाया गया। पिछले साल एक नवंबर को यह अभियान शुरू होने पर कांग्रेस के पर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी सबसे पहले डिजिटल सदस्य बनने वाले नेताओं में शामिल थे।’’

पार्टी के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, ‘‘यह खुशी की बात है कि डिजिटल सदस्यता अभियान में देश के लोगों और खासकर युवाओं की गहरी दिलचस्पी देखी गई। हम इस अभियान को सफल बनाने में जरूरी सहयोग देने के लिए पार्टी डेटा विश्लेषण विभाग के प्रमुख प्रवीण चक्रवर्ती का धन्यवाद करते हैं।’’

कांग्रेस के अनुसार, इस सदस्यता अभियान के तहत उसने देश भर में कुल 2.6 करोड़ सदस्य जोड़े हैं। ये सभी सत्यापित सदस्य हैं, जो कांग्रेस के सदस्यता ऐप का उपयोग करते हुए जुड़े हैं। हर सत्यापित सदस्य को ‘क्यूआर कोड’ वाला डिजिटल पहचान पत्र दिया गया है।

कांग्रेस का कहना है कि पार्टी के 135 साल के इतिहास में पहली बार डिजिटल सदस्यता अभियान चलाया गया और अब यह आंतरिक चुनाव और संगठन निर्माण का आधार भी तैयार करेगा।

कांग्रेस में इसी साल संगठन के चुनाव भी होने हैं, जिसमें सबसे महत्वपूर्ण चुनाव अध्यक्ष पद का है, जो अगस्त-सितंबर में प्रस्तावित है।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Shiv Jayanti 2026 Marathi Wishes: शिव जयंती के इन मराठी Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings के जरिए छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती की दें शुभकामनाएं

\