देश की खबरें | मप्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने ‘‘घोटाला शीट’’ जारी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश कांग्रेस ने शुक्रवार को एक ‘‘घोटाला शीट’’ जारी की जिसमें पिछले 18 वर्षों में प्रदेश में भाजपा सरकार के तहत कथित तौर पर हुए घोटालों की सूची दी गई है।

भोपाल, 18 अगस्त मध्यप्रदेश कांग्रेस ने शुक्रवार को एक ‘‘घोटाला शीट’’ जारी की जिसमें पिछले 18 वर्षों में प्रदेश में भाजपा सरकार के तहत कथित तौर पर हुए घोटालों की सूची दी गई है।

प्रदेश कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जल्द ही 'घोटाले' के लिए गूगल पर खोजने से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की छवि सामने आएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने अपने 18 साल के शासनकाल में घोटालों का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। सूची बहुत लंबी है और कांग्रेस ने घोटाला सूची में कुछ बड़े घोटालों को शामिल किया है। 50 प्रतिशत कमीशन राज' ने राज्य को 'घोटाला राज्य' में बदल दिया है।’’

उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि वह दिन दूर नहीं जब लोग गूगल पर 'घोटाला' खोजेंगे और शिवराज सिंह चौहान की तस्वीर दिखाई देगी।

यह पूछे जाने पर कि उनकी सरकार ने 2018 और 2020 के बीच सत्ता में रहते हुए इनमें से किसी भी घोटाले की जांच क्यों नहीं की कमलनाथ ने कहा, ‘‘मैं 2018 मॉडल नहीं हूं। अब मैं 2023 मॉडल हूं।’’

उन्होंने कहा कि उन्हें सत्ता में केवल 15 महीने मिले और इसमें भी 2019 के लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता के कारण ढाई महीने निकल गए।

प्रदेश कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि उस वक्त उनका ध्यान भ्रष्टाचार घोटालों की जांच की तुलना में मध्यप्रदेश को निवेश के स्थान के रूप में स्थापित करने पर अधिक था।

कांग्रेस द्वारा प्रकाशित 'घोटाला शीट' में कुख्यात व्यापमं घोटाला (2,000 करोड़ रुपये), अवैध खनन (50,000 करोड़ रुपये), ई-टेंडर घोटाला (3,000 करोड़ रुपये), आरटीओ घोटाला (25,000 करोड़ रुपये), शराब घोटाला (86,000 करोड़ रुपये), महाकाल लोक (100 करोड़ रुपये) और बिजली घोटाला (94,000 करोड़ रुपये) सहित 254 घोटालों को सूचीबद्ध किया गया है।

इस घोटाला शीट की टैगलाइन है ‘‘ घोटाला ही घोटाला, घोटाला सेठ-50 प्रतिशत कमीशन रेट।’’

विपक्षी दल ने एक फोन नंबर की भी जारी किया जिस पर लोग मिस्ड कॉल दे सकते हैं जो लोग खुद को भाजपा सरकार के 'भ्रष्टाचार' के खिलाफ अभियान से जुड़ना चाहते हैं।

कांग्रेस की पत्रकार वार्ता पर प्रतिक्रिया देते हुए, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कांग्रेस नेता को ‘भ्रष्टाचार नाथ’ करार दिया और कहा कि वह 1984 के सिख विरोधी दंगों एवं कई अन्य मुद्दों का मॉडल हैं, न कि 2023 मॉडल जैसा वह दावा कर रहे हैं ।

शर्मा ने कहा कि पत्रकार वार्ता में कांग्रेस द्वारा बांटे गए पर्चे में कोई क्रेडिट लाइन नहीं है।

राज्य में साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा ने बृहस्पतिवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। हालांकि चुनाव कार्यक्रम की घोषणा अभी नहीं की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India Weather Update April 18: यूपी, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र सहित देश के 12 राज्यों में तूफान भरी आंधी और बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Delhi Bad Weather: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के बीच खराब वेदर के चलते Air india और Indigo ने जारी की एडवाइजरी; यात्रियों को दी ये सलाह

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी