देश की खबरें | रिया चौधरी मामले में पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने रैलियां निकाली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रिया चक्रवर्ती को कथित तौर पर निशाना बनाये जाने के खिलाफ शनिवार को यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैलियां निकालीं। एक दिन पहले ही पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने मादक पदार्थ मामले में रिया की गिरफ्तारी को ‘बेतुका’ करार दिया था।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 12 सितंबर रिया चक्रवर्ती को कथित तौर पर निशाना बनाये जाने के खिलाफ शनिवार को यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैलियां निकालीं। एक दिन पहले ही पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने मादक पदार्थ मामले में रिया की गिरफ्तारी को ‘बेतुका’ करार दिया था।

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से करीब 300 पार्टी कार्यकर्ताओं ने यहां वेलिंगटन क्रॉसिंग तक मार्च निकाला और जांच के नाम पर रिया के खिलाफ निंदा अभियान चलाये जाने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। उनके हाथों में तख्तियां थीं जिन पर लिखा था, ‘‘हम रिया को न्याय मिलने तक नहीं रुकेंगे’’।

यह भी पढ़े | कोरोना के दिल्ली में एक दिन में सबसे अधिक 4321 नए केस पाए गए: 12 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कांग्रेस विधायक मनोज चक्रवर्ती ने कहा कि एनसीबी ने उन्हें अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के इतने महीने बाद क्यों गिरफ्तार किया।

उन्होंने सवाल उठाया, ‘‘क्या केंद्र सरकार ने बिहार चुनाव देखते हुए यह खेल रचा?’’

यह भी पढ़े | Andhra Pradesh: COVID-19 इलाज की न्यूनतम सुविधाएं न मिलने के कम्प्लेंट पर गुंटूर कलेक्टर ने खोया आपा, डॉक्टर की गिरफ्तारी का दिया आदेश.

चक्रवर्ती ने दावा किया कि रिया का उत्पीड़न किया जा रहा है और उन्हें फंसाया जा रहा है जो बदले की राजनीति का हिस्सा है।

अधीर रंजन चौधरी ने बुधवार को कहा था कि राजपूत भारतीय अभिनेता थे, लेकिन भाजपा ने उन्हें बिहारी अदाकार बना दिया और यह सब केवल बिहार चुनाव में फायदा बटोरने के लिए किया गया।

राज्य के अन्य जिलों में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस तरह की रैलियां निकालीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\