देश की खबरें | कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर में संपत्ति कर लगाये जाने के खिलाफ प्रदर्शन किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस ने संपत्ति कर लागू करने के केंद्र के फैसले के खिलाफ सोमवार को प्रदर्शन किया। पार्टी ने संपत्ति कर लगाने और अधिक टोल प्लाजा स्थापित करने को "कर आतंकवाद" करार दिया है।
जम्मू, 19 अक्टूबर जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस ने संपत्ति कर लागू करने के केंद्र के फैसले के खिलाफ सोमवार को प्रदर्शन किया। पार्टी ने संपत्ति कर लगाने और अधिक टोल प्लाजा स्थापित करने को "कर आतंकवाद" करार दिया है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हाल में जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (राज्य कानूनों में बदलाव) आदेश 2020 के जरिए जम्मू-कश्मीर नगरपालिका अधिनियम 2000 और जम्मू कश्मीर नगर निगम कानून 2000 में संशोधन करके केंद्रशासित प्रदेश के प्रशासन को संपत्ति कर लगाने की शक्ति प्रदान कर दी।
यह भी पढ़े | Durga puja Pandal: कोलकाता HC ने दिए निर्देश, दुर्गा पूजा पंडालों में नहीं होगी आम पब्लिक की एंट्री.
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रवींद्र शर्मा ने कहा, "भाजपा जन विरोधी है और उसने पिछले साल पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा रद्द करने और भूतपूर्व राज्य का विभाजन करने के बाद अलग अलग कानूनों में संशोधन करके जम्मू-कश्मीर में कर आतंकवाद की शुरुआत की है।"
जम्मू में शहीदी चौक पर पार्टी मुख्यालय के बाहर प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमण भल्ला के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
हालांकि पुलिस ने उन्हें रैली नहीं निकालने दी।
शर्मा ने कहा, "कांग्रेस, भाजपा की जन विरोधी नीतियों को लेकर मूक दर्शक नहीं बनी रह सकती है। भाजपा किसान विरोधी, युवा विरोधी है तथा उसने जम्मू क्षेत्र में और टोल प्लाजा स्थापित करके एवं संपत्ति कर लागू करने का रास्ता साफ करके कर आतंकवाद शुरू किया है।"
उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी मांग करती है कि “जन-विरोधी“ फैसलों को वापस लिया जाए और जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल किया जाए तथा विधानसभा चुनाव कराएं जाएं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)