देश की खबरें | कांग्रेस अध्यक्ष खरगे एवं अन्य नेता नौ अगस्त को बांसवाड़ा में जनसभा करेंगे : रंधावा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एवं पार्टी नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी नौ अगस्त को राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी ने इसकी जानकारी दी ।

जयपुर, 21 जुलाई कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एवं पार्टी नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी नौ अगस्त को राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी ने इसकी जानकारी दी ।

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने शुक्रवार को बताया कि नौ अगस्त को 'आदिवासी दिवस' के रूप में मनाया जाता है और बांसवाड़ा जिले में जनसभा की तैयारी की जा रही है।

रंधावा ने संवाददाताओं कहा, "राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस नेता आदिवासी समुदाय के लोगों को संबोधित करने के लिए बांसवाड़ा आएंगे।"

वह शुक्रवार को यहां पार्टी के आईटी सेल के सदस्यता अभियान के लिए आये थे।

रंधावा ने कहा कि विरोधियों द्वारा फैलाई जा रही अफवाहों को कम करने में एक मजबूत आईटी सेल अहम भूमिका निभाती है।

पार्टी टिकट वितरण के एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ''कोई पैराशूट उम्मीदवार नहीं आएगा। पार्टी नेताओं से सहमति के बाद ही नाम तय किये जायेंगे। उन उम्मीदवारों पर विचार किया जाएगा जो जीतने की क्षमता रखते हैं और जिनका नाम पार्टी सर्वेक्षण के तहत आता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen 5th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में क्वेटा ग्लैडिएटर्स और हैदराबाद किंग्समेन मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen, PSL 2026 5th T20 Match Preview: आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग इलेवन समेत सारे डिटेल्स

Income Tax Rules 2026: भारत में 1 अप्रैल से बड़े बदलाव, नया इनकम टैक्स एक्ट, रेलवे रिफंड पॉलिसी और अन्य जरूरी नियम, जानें आपकी जेब-जिंदगी पर इसका क्या होगा असर

Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम अब से कुछ समय बाद होगा जारी, biharboardonline.bihar.gov.in पर ऐसे देखें नतीजे