देश की खबरें | कांग्रेस ने कर्नाटक विधान परिषद चुनाव में बी के हरिप्रसाद व नसीर अहमद को उम्मीदवार बनाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने कर्नाटक में विधान परिषद चुनाव में वरिष्ठ नेता बी के हरिप्रसाद और निवर्तमान सदस्य नसीर अहमद को उम्मीदवार बनाने का बुधवार को फैसला किया।

जियो

बेंगलुरु, 17 जून कांग्रेस ने कर्नाटक में विधान परिषद चुनाव में वरिष्ठ नेता बी के हरिप्रसाद और निवर्तमान सदस्य नसीर अहमद को उम्मीदवार बनाने का बुधवार को फैसला किया।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है, " कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी ने कर्नाटक विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव में बीके हरिप्रसाद और नसीर अहमद को कांग्रेस उम्मीदवार बनाए जाने को मंजूरी दे दी है। "

यह भी पढ़े | लद्दाख के गलवान घाटी में भारतीय जवानों पर हमला पूर्व नियोजित, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चीनी समकक्ष से फोन पर बात कर दर्ज कराया विरोध.

इस चुनाव में विधायकों द्वारा विधान परिषद के सदस्यों का चुनाव होगा।

सात एमएलसी का कार्यकाल 30 जून को खत्म हो रहा है। इसलिए चुनाव कराने की जरूरत है।

यह भी पढ़े | आंध्र प्रदेश: वेदाद्री गांव में ट्रैक्टर और लॉरी की टक्कर में सात लोगों की मौत : 17 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

चुनाव के लिए मतदान 29 जून को होगा और नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख 18 जून है।

भाजपा इन सात में से चार सीटों को जीतने की स्थिति में है, वहीं कांग्रेस को दो और जद (एस) एक सीट मिल सकती है।

हरिप्रसाद की उम्मीदवारी का ऐलान इसलिए किया गया है, क्योंकि राज्यसभा के सदस्य के तौर पर उनका कार्यकाल 25 जून को खत्म हो रहा है।

वह कांग्रेस महासचिव भी रहे हैं।

अहमद का भी एमएलसी के तौर पर कार्यकाल 30 जून को खत्म हो रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज