देश की खबरें | कांग्रेस विधायकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को बोर्ड, निगमों का प्रमुख नियुक्त किया जाएगा: शिवकुमार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने मंगलवार को कहा कि प्रदेश में विभिन्न राज्य संचालित बोर्ड और निगमों के प्रमुख पद पर नियुक्ति की जाएगी और इन (पदों) पर कांग्रेस विधायकों के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ताओं को नियुक्त किया जाएगा।

कनकपुरा (कर्नाटक), पांच सितंबर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने मंगलवार को कहा कि प्रदेश में विभिन्न राज्य संचालित बोर्ड और निगमों के प्रमुख पद पर नियुक्ति की जाएगी और इन (पदों) पर कांग्रेस विधायकों के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ताओं को नियुक्त किया जाएगा।

शिवकुमार कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने संकेत दिया कि इन पदों पर लगभग 15-20 पार्टी विधायकों को समायोजित किया जाएगा और बाकी पदों पर पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को नियुक्त किया जाएगा।

शिवकुमार ने राज्य में सत्ता में आने के 100 दिन से अधिक समय बीत जाने के बावजूद विभिन्न बोर्ड और निगमों में नियुक्तियों में देरी को लेकर सत्तारूढ़ कांग्रेस के भीतर असंतोष बढ़ने की खबरों को लेकर पूछे गए एक सवाल पर यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम यह करेंगे, चिंता न करें।"

यह पूछे जाने पर कि क्या विधायकों को मौका दिया जाएगा या पार्टी कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी, उन्होंने कहा, ‘‘विधायक भी हमारे नेता हैं। क्या यह गलत नहीं है कि मैं मंत्री बन जाऊं और उन्हें कोई पद नहीं मिले? उन्हें भी एक मौका मिलना चाहिए। साथ ही कार्यकर्ताओं को भी मौका दिया जाना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘केवल 15-20 विधायक ही बोर्ड और निगम में पदों के लिए विकल्प चुन सकते हैं। हर कोई नहीं मांग रहा है, उनमें से केवल 20-25 ही इसके लिए कह रहे हैं, जिनमें से हम 15-20 (विधायकों) को नियुक्त करेंगे। बाकी सभी पद पार्टी कार्यकर्ताओं को दो या ढाई साल के कार्यकाल के लिए दिये जाएंगे।’’

मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री शिवकुमार मंत्री नहीं बनाए जा सके विधायकों तथा पार्टी के प्रति निष्ठावान रहे पूर्व विधायकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के दबाव में हैं, जिनकी नजर बोर्ड और निगमों में बड़े पदों पर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार