देश की खबरें | नोटिस देने गयी एसीबी की टीम को नहीं मिले कांग्रेस विधायक
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, 31 जुलाई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की एक टीम शुक्रवार को कांग्रेस के दो विधायकों को नोटिस देने के लिए हरियाणा के गुरुग्राम और मानेसर स्थित उन तीन होटलों में गई, जहां उनके होने का अंदेशा था, लेकिन विधायक वहां नहीं मिले।

टीम का नेतृत्व कर रहे पुलिस उपाधीक्षक सालेह मोहम्मद का कहना है कि उनकी टीम को होटलों के अंदर नहीं जाने दिया गया।

यह भी पढ़े | डीजीसीए के बड़ा फैसला, इंटरनेशनल कॉमर्शियल पैसेंजर फ्लाइट्स 31 अगस्त तक के लिए सस्पेंड.

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने राज्य में अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को गिराने के लिये किये जा रहे कथित षडयंत्र की बातचीत के तीन ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद 17 जुलाई को सरकार के मुख्य सचेतक की शिकायत पर भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।

उपाधीक्षक सालेह मोहम्मद ने बताया, ‘‘हम विधायकों की तलाश में होटल गये थे ताकि अनुसंधान अधिकारी उन्हें नोटिस तामिल करा सकें। दो होटलों में वहां के प्रशासन ने हमें लिखित में दिया कि दोनों विधायक उनके यहां नहीं हैं। वही तीसरे होटल के प्रशासन ने कहा कि होटल बंद है।’’

यह भी पढ़े | सुशांत सिंह राजपूत केस: डिप्टी सीएम सुशील मोदी बोले, बिहार पुलिस की मदद नहीं कर रही है मुंबई पुलिस, जांच CBI को सौंपने की बात कही.

उन्होंने बताया कि टीम को होटल के अंदर नहीं जाने दिया गया।

ब्यूरो ने कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा और विश्वेन्द्र सिंह को नोटिस जारी किये है। दोनों विधायकों को कथित षड्यंत्र में शामिल होने के कारण पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। उन्हें ब्यूरो ने जांच के लिये बुलाया था लेकिन दोनों उपस्थित नहीं हुए।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के साथ राजस्थान पुलिस की विशेष शाखा एसओजी ने भी ओडिया टेप के संबंध में दो मामले दर्ज किये है। एसओजी टीम भी गुरूग्राम के एक होटल में सचिन पायलट खेमे के साथ ठहरे बागी विधायकों को ढूंढने का प्रयास कर चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)