देश की खबरें | केरल में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण कांग्रेस नीत यूडीएफ ने जन आंदोलन रोकने का फैसला किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में कांग्रेस नीत यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) ने सोमवार को कहा कि राज्य में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर उसने वाम सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों को रोकने का फैसला किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

तिरुवनंतपुरम, 28 सितंबर केरल में कांग्रेस नीत यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) ने सोमवार को कहा कि राज्य में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर उसने वाम सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों को रोकने का फैसला किया है।

राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता रमेश चेन्नीथला ने कहा कि यूडीएफ में सभी सहयोगियों के साथ चर्चा के बाद यह फैसला किया गया ।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: JAP प्रमुख पप्पू यादव का सीएम पर बड़ा हमला, कहा-अगर अगर नीतीश की हैसियत होती तो अकेले चुनाव लड़ कर दिखाते.

उन्होंने कहा कि जन आंदोलन को कुछ समय के लिए रोकने का फैसला किया गया है लेकिन कोविड-19 से जुड़े सुरक्षा उपायों का पालन करते हुए प्रदर्शन जारी रखा जाएगा ।

कृषि कानूनों के खिलाफ केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा राजभवन तक आयोजित प्रदर्शन मार्च के दौरान चेन्नीथला ने कहा, ‘‘राज्य में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण यूडीएफ ने राज्य सरकार के खिलाफ जन आंदोलन को रोकने का फैसला किया है । ’’

यह भी पढ़े | Farm Bills 2020: राजपथ पर ट्रैक्टर जलाना खतरनाक साजिश, बीजेपी ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ की शिकायत.

चेन्नीथला ने राज्य सरकार पर भी निशाना साधा और दावा किया कि स्वास्थ्य विभाग महामारी की स्थिति से सही तरीके से निपटने में नाकाम रहा है ।

सोना तस्करी जैसे कई मुद्दों पर विपक्षी कांग्रेस और भाजपा राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\