देश की खबरें | कांग्रेस नेता ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मुर्मू के इस्तीफे पर उठाए सवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू के इस्तीफे पर सवाल उठाते हुए कहा कि पूर्व आईएएस अधिकारी को अपने ‘‘विचार व्यक्त’’ करने की कीमत चुकानी पड़ी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, सात अगस्त लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू के इस्तीफे पर सवाल उठाते हुए कहा कि पूर्व आईएएस अधिकारी को अपने ‘‘विचार व्यक्त’’ करने की कीमत चुकानी पड़ी।

केन्द्र शासित प्रदेश में चुनाव के समय को लेकर मुर्मू द्वारा की गयी टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए चुनाव आयोग ने 28 जुलाई को कहा था कि संवैधानिक तौर पर केवल चुनाव आयोग ऐसे मामले में फैसले ले सकता है।

यह भी पढ़े | केरल में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट: 7 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मुर्मू ने बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्हें भारत का नया नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) नियुक्त किया गया है।

चौधरी ने ट्वीट किया, ‘‘ सवाल यह है कि केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल ने इस्तीफा क्यों दिया? स्वेच्छा से दिया या किसी के निर्देशों पर? क्या वह लोगों को यह विश्वास दिलाने में विफल रहे कि सब ठीक है?’’

यह भी पढ़े | Congress Attacks on Modi Govt's New Education Policy: कांग्रेस का मोदी सरकार पर तंज, कहा- BJP सरकार द्वारा लाई शिक्षा नीति जमीनी हकीकत से दूर.

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि अपने विचारों को व्यक्त कर सरकार को शर्मिंदा कर उन्होंने एक बड़ी गलती कर दी और उन्हें हटा दिया गया। आप इसे ‘मुर्मू सिंड्रोम’ कह सकते हैं।’’

पूर्व केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के नये उपराज्यपाल के तौर पर शपथ ग्रहण की। वह पहले राजनीतिक नेता हैं, जिन्होंने केन्द्र शासित प्रदेश में उपराज्यपाल का पद संभाला है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\