देश की खबरें | कांग्रेस नेता जयंती पटनायक का पुरी में अंतिम संस्कार किया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय महिला आयोग की पहली अध्यक्ष जयंती पटनायक की पार्थिव देह पुरी स्थित स्वर्गद्वार में बृहस्पतिवार को पंचतत्व में विलीन हो गई।
भुवनेश्वर, 28 सितंबर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय महिला आयोग की पहली अध्यक्ष जयंती पटनायक की पार्थिव देह पुरी स्थित स्वर्गद्वार में बृहस्पतिवार को पंचतत्व में विलीन हो गई।
जयंती पटनायक का अंतिम संस्कार उनके संबंधियों एवं कई गणमान्य हस्तियों की मौजूदगी में किया गया। उनके पुत्र पृथ्वी बल्लभ पटनायक ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी।
इससे पहले जयंती पटनायक के पार्थिव शरीर को कांग्रेस की प्रदेश इकाई का मुख्यालय ले जाया गया, जहां ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरत पटनायक और अन्य नेताओं ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने जयंती पटनायक के निधन पर शोक व्यक्त किया।
जयंती पटनायक का बुधवार को यहां निधन हो गया था। वह 90 वर्ष की थीं। चार बार सांसद रहीं जयंती पटनायक ओडिशा के दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री जे. बी. पटनायक की पत्नी थीं।
असम के पूर्व राज्यपाल जे. बी. पटनायक का 2015 में निधन हो गया था। उनके परिवार में एक बेटा और दो बेटियां हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)