देश की खबरें | कांग्रेस नेता सी. वी. पद्मराजन का निधन

कोल्लम (केरल), 16 जुलाई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और केरल के पूर्व मंत्री सी. वी. पद्मराजन का बुधवार को निधन हो गया। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

वह 94 वर्ष के थे।

सूत्रों ने बताया कि पद्मराजन का यहां एक निजी अस्पताल में उम्र संबंधी बीमारियों का इलाज किया जा रहा था, जहां उनका निधन हो गया।

पद्मराजन ने के. करुणाकरण और ए. के. एंटनी के मंत्रिमंडलों में महत्वपूर्ण विभाग संभाले थे। वह केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के पूर्व अध्यक्ष भी रहे थे।

पारावुर में 22 जुलाई 1931 को जन्मे पद्मराजन ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान एक छात्र कार्यकर्ता के रूप में अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की थी।

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने पद्मराजन के निधन पर शोक व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा, ‘‘राजनीतिक रूप से विपरीत पक्ष में होने के बावजूद, उन्होंने गर्मजोशी भरे व्यक्तिगत संबंध बनाए रखे। हाल में उनके नाम पर शुरू किए जा रहे एक फाउंडेशन के आयोजकों ने मुझे इसका उद्घाटन करने के लिए आमंत्रित किया था। यह निमंत्रण उनके व्यक्तिगत अनुरोध पर दिया गया था।’’

विपक्ष के नेता वी. डी. सतीशन, केपीसीसी अध्यक्ष सनी जोसेफ और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)