देश की खबरें | कृषि कानूनों के खिलाफ हरियाणा में कांग्रेस का दिन भर का प्रदर्शन शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने राज्य के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों और जिला मुख्यालयों में शुक्रवार को कृषि संबंधी नये कानूनों के खिलाफ दिन भर का अपना प्रदर्शन शुरू किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, दो अक्टूबर हरियाणा के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने राज्य के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों और जिला मुख्यालयों में शुक्रवार को कृषि संबंधी नये कानूनों के खिलाफ दिन भर का अपना प्रदर्शन शुरू किया।

कांग्रेस कार्यकर्ता विभिन्न स्थानों पर धरने पर बैठे जिसके बाद उनके द्वारा ट्रैक्टर रैलियां और विरोध मार्च निकालने का कार्यक्रम है।

यह भी पढ़े | MP By Poll Election 2020: मध्य प्रदेश में ग्वालियर-चंबल के उपचुनाव में कांग्रेस और बीजेपी के दिग्गजों की प्रतिष्ठा लगी दांव पर.

पार्टी कार्यकर्ताओं ने ‘किसान-मजदूर बचाओ दिवस’ पर मांग की कि ‘‘काले कानूनों’’ को वापस ले लिया जाए जो कि ‘‘किसान विरोधी’’ हैं।

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा महेंद्रगढ़ में एक विरोध धरने का नेतृत्व कर रही हैं।

यह भी पढ़े | नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश को 7106 करोड़ रुपये का अतिरिक्त कर्ज जुटाने की दी अनुमति.

कांग्रेस की प्रदेश इकाई उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक दलित लड़की से कथित सामूहिक बलात्कार और मौत के मामले के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रही है।

हरियाणा कांग्रेस ने गत 28 सितम्बर को कृषि संबंधी नये कानूनों के खिलाफ यहां प्रदर्शन किया था और बाद में इस मुद्दे पर राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा था जो कि राष्ट्रपति को संबोधित था।

प्रदेश इकाई के नेताओं ने कहा है कि केंद्र सरकार के ‘‘तीन काले कानून’’ किसानों और श्रमिकों का जीवन ‘‘बर्बाद’’ कर देंगे। इन नेताओं ने इन कानूनों को वापस लेने की मांग की है।

किसानों का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन भी इस महीने के अंत में आयोजित किये जाने का भी कार्यक्रम है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\