एजेंसी न्यूज

सचिन पायलट का बड़ा बयान, कहा- राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस ही एकमात्र पार्टी है जो BJP को चुनौती दे सकती है

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने रविवार को कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा को चुनौती दे सकती और उसकी जगह ले सकती है.

सचिन पायलट का बड़ा बयान, कहा- राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस ही एकमात्र पार्टी है जो BJP को चुनौती दे सकती है
कांग्रेस नेता सचिन पायलट (Photo Credits-PTI)

जयपुर: राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने रविवार को कहा कि कांग्रेस (Congress) ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा को चुनौती दे सकती और उसकी जगह ले सकती है. पायलट ने कहा कि राजस्थान में भाजपा (BJP) मजबूत विपक्ष बनने लायक भी नहीं रही है, पार्टी न तो सत्ता में सुशासन दे सकती है और न ही राजस्थान में विपक्ष का काम कर सकती है.  उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश में लगातार हर उपचुनाव और अन्य चुनावों में हार रही है.

उन्होंने कहा कि देश के पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन बहुत बेहतर रहेगा और एक बदलाव शुरू हो गया है जिसका इस उपचुनाव में एक परिचय मिलेगा और 2024 में भाजपा को चुनौती देने के लिये कांग्रेस ही वो दल है जो उनको बदल सकता है.  पायलट ने रविवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र टोंक में दौरे के दौरान संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि देश में आज पेट्रोल, डीजल, रसोईगैस, खाद्य वस्तुओं के दाम आसमान छू रही है और केन्द्र सरकार महंगाई को रोकने में विफल रही है. यह भी पढ़े: सचिन पायलट ने कहा- एक मजबूत राष्ट्र के निर्माण के लिए विविध विचारों को स्वीकार करें, सुनें और समझें

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने केन्द्र सरकार के महंगाई के खिलाफ जनता को जागरूक करने की एक मुहिम छेडी है.  उन्होंने कहा कि महंगाई रोकने में यह (केंद्र) सरकार नाकामयाब रही है.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राज्य सरकार के माध्यम से महंगाई को कम करने की कोशिश कर लोगों की मदद की है.  उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार का महंगाई को कम करने में कोई लगाव नहीं है उनको सिर्फ जाति, धर्म, , मंदिर, मस्जिद पर राजनीति करनी है और जनता इस बात को समझ चुकी है क्योंकि काठ की हांडी बार बार नहीं चढती है, इसलिये हमें पूरा विश्वास है कि जनता कांग्रेस के साथ खडी रहेगी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2021 09:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).