एजेंसी न्यूज

कांग्रेस कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में नकारात्मक भूमिका निभा रही है: भाजपा

भाजपा प्रवक्ता राजीव प्रताप रुड़ी ने कहा कि सरकार ने समाज के विभिन्न वर्गों जैसे किसानों, उद्योगपतियों, वेतनभोगियों, गरीबों और महिलाओं की मदद के वास्ते कई राहत कदम उठाये हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सच्चाई से बहुत दूर है और जनता को ‘‘गुमराह’’ कर रही है।

कांग्रेस कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में नकारात्मक भूमिका निभा रही है: भाजपा
जमात

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल भाजपा ने सोमवार को आरोप लगाया कि कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ मोदी सरकार की लड़ाई में कांग्रेस ‘नकारात्मक’ भूमिका निभा रही है। पार्टी ने कहा कि विपक्षी पार्टी के ‘‘असहयोगपूर्ण’’ रवैये ने इसकी प्रासंगिकता पर सवालिया निशान लगा दिया है।

भाजपा प्रवक्ता राजीव प्रताप रुड़ी ने कहा कि सरकार ने समाज के विभिन्न वर्गों जैसे किसानों, उद्योगपतियों, वेतनभोगियों, गरीबों और महिलाओं की मदद के वास्ते कई राहत कदम उठाये हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सच्चाई से बहुत दूर है और जनता को ‘‘गुमराह’’ कर रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इस तरह की ओछी राजनीति करना बंद कर सरकार का सहयोग करना चाहिए।

रुड़ी ने कहा, ‘‘दुनिया में कोरोना वायरस के कारण संकट के इस दौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत मानवता के एक अग्रणी रक्षक के रूप में उभरकर सामने आया है।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का रवैया न केवल नकारात्मक है बल्कि उसके नेताओं के असहयोगपूर्ण दृष्टिकोण से पार्टी की प्रासंगिकता पर भी एक सवाल खड़ा होता है।

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री से कोरोना संकट की मार झेल रही अर्थव्यवस्था में नयी जान फूंकने के लिए देश की जीडीपी की पांच से छह फीसदी राशि के बराबर आर्थिक पैकेज की घोषणा करने का सोमवार को अनुरोध किया।

रुड़ी ने कहा कि मोदी सरकार ने समाज के विभिन्न वर्गों की मदद के वास्ते कई कदम उठाये हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा भी गरीब लोगों को भोजन, मास्क और अन्य राहत सामग्रियां उपलब्ध कराने के लिए काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने गरीबों को मुफ्त राशन भी उपलब्ध कराया है, वित्तीय पैकेज दिया है और मुफ्त एलपीजी कनेक्शन भी दिए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2020 09:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).