एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कांग्रेस राज्यपाल पद की गरिमा पर हमले कर रही : पूनियां

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने कहा कि कांग्रेस राज्यपाल पद की गरिमा पर हमले कर रही है, इसको लेकर किसी प्रमाण की आवश्यकता नहीं है।

देश की खबरें | कांग्रेस राज्यपाल पद की गरिमा पर हमले कर रही : पूनियां
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर,29 जुलाई भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने कहा कि कांग्रेस राज्यपाल पद की गरिमा पर हमले कर रही है, इसको लेकर किसी प्रमाण की आवश्यकता नहीं है।

पूनियां से बुधवार को एक बयान में कहा कि मंत्रिमंडल विधानसभा सत्र बुलाने के लिये जब सिफारिश करती है, तो राज्यपाल को संवैधानिक मर्यादाओं के तहत सत्र बुलाना होता है, लेकिन कांग्रेस पार्टी राज्यपाल पद की गरिमा पर हमले कर रही है, इसको लेकर प्रत्यक्ष को प्रमाण की आवश्यकता नहीं है।

यह भी पढ़े | राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने 14 अगस्त से विधानसभा सत्र बुलाने का आदेश जारी किया: 29 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत और राज्य सरकार राज्यपाल पद की गरिमा के खिलाफ बयान दे रहे हैं, जो मुख्यमंत्री पद की गरिमा के भी खिलाफ है।

पूनियां ने कहा कि कांग्रेस इस सियासी शोरगुल में भाजपा और राज्यपाल पर झूठे आरोप लगा रही है।

यह भी पढ़े | Rajasthan Political Crisis: स्पीकर सीपी जोशी ने हाई कोर्ट के फैसले को दी चुनौती, सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका.

उन्होंने कहा कि राज्यपाल संविधान एवं कानून की अनुपालना कांग्रेस के दबाव की राजनीति से तो करेंगे नहीं, वे संविधान एवं कानून के अनुसार फैसला लेने के लिए स्वतंत्र हैं।

एक प्रश्न का जवाब देते हुए पूनियां ने कहा कि राज्यपाल ने सत्र बुलाने को लेकर अपनी मंशा साफ कर दी है, लेकिन जिस तरीके की जिद की राजनीति कांग्रेस कर रही है, वो निंदनीय है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2020 10:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).