केरल में कांग्रेस ने नीट परिणामों में अनियमितताओं की जांच की मांग की
कांग्रेस की केरल इकाई ने शनिवार को नीट 2024 के परिणामों में हुयी कथित अनियमितता की व्यापक जांच कराने की मांग की है. कांग्रेस ने कहा कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के नतीजों ने मेडिकल पाठ्यक्रमों के लिए राष्ट्रीय परीक्षा की प्रामाणिकता पर चिंता पैदा कर दी हैं और कई छात्रों ने इसकी प्रक्रिया पर संदेह जताया है.
तिरूवनंतपुरम, 8 जून : कांग्रेस की केरल इकाई ने शनिवार को नीट 2024 के परिणामों में हुयी कथित अनियमितता की व्यापक जांच कराने की मांग की है. कांग्रेस ने कहा कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के नतीजों ने मेडिकल पाठ्यक्रमों के लिए राष्ट्रीय परीक्षा की प्रामाणिकता पर चिंता पैदा कर दी हैं और कई छात्रों ने इसकी प्रक्रिया पर संदेह जताया है. केंद्र को भेजे एक पत्र में केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीशन ने कहा कि नीट परीक्षा परिणाम पर केरल के कई छात्रों ने व्यक्तिगत रूप से चिंता जाहिर की है .
केंद्र सरकार के उच्च शिक्षा और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिवों को भेजे अपने पत्र में कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘हाल ही में प्रकाशित नीट 2024 के संदिग्ध परीक्षा परिणाम की मैं व्यापक जांच कराने की मांग के लिये यह पत्र लिख रहा हूं .’’
उन्होंने कहा कि यह देखने में बेहद खतरनाक दिख रहा है कि इस परीक्षा में 67 छात्रों को पूरे अंक मिले हैं उनमें से आठ एक ही केंद्र पर परीक्षा देकर आये हैं . यह भी पढ़ें : Pune Tragedy: सड़क चौड़ीकरण के कार्य के लिए खोदे गए गड्डे में 4 लडकियां डूबी, एक की हुई दर्दनाक मौत, कात्रज-कोंडवा की घटना से परिसर में मची खलबली
इस बीच आम आदमी पार्टी ने नयी दिल्ली में शनिवार को नीट-यूजी में कथित अनियमितताओं की उच्चतम न्यायालय की निगरानी में एसआईटी जांच की मांग करते हुए कहा कि यह देश के युवाओं के भविष्य से जुड़ा गंभीर मामला है. आप नेता जैस्मीन शाह ने एक संवाददाता सम्मेलन में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि परीक्षा में "बड़े घोटाले" की ओर इशारा करने वाले अधिकतर आरोप उन प्रदेशों से आये हैं जहां भाजपा का शासन है . उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी अनियमितताओं की शीर्ष अदालत की निगरानी में एसआईटी (विशेष जांच दल) जांच की मांग करते हैं ताकि सच्चाई सामने आ सके.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2024 04:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

