देश की खबरें | कांग्रेस आलाकमान ने चन्नी को कैबिनेट विस्तार पर चर्चा के लिए फिर से दिल्ली बुलाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के राष्ट्रीय राजधानी से लौटने के कुछ ही घंटे बाद कांग्रेस आलाकमान ने राज्य मंत्रिपरिषद के विस्तार पर चर्चा करने के लिए उन्हें फिर से दिल्ली बुलाया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

चंडीगढ़, 24 सितंबर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के राष्ट्रीय राजधानी से लौटने के कुछ ही घंटे बाद कांग्रेस आलाकमान ने राज्य मंत्रिपरिषद के विस्तार पर चर्चा करने के लिए उन्हें फिर से दिल्ली बुलाया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि चन्नी यहां से राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना हो गये हैं।

पिछले कुछ दिनों में मुख्यमंत्री की दिल्ली की यह तीसरी यात्रा है।

चन्नी बृहस्पतिवार शाम दिल्ली गये थे, जहां उन्होंने अपनी मंत्रिपरिषद के गठन पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के साथ चर्चा की थी।

उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव हरीश रावत के साथ भी बातचीत की थी।

बैठक के बाद चन्नी शुक्रवार तड़के लौटे। इस बीच, समझा जाता है कि पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख सुनील जाखड़ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की है।

अब इस बारे में अटकलें लगाई जा रही है कि जाखड़ को कोई पद दिया जा सकता है। दरअसल, वह मुख्यमंत्री के तौर पर अमरिंदर सिंह की जगह लेने से चूक गये थे।

जाखड़, कांग्रेस पार्टी के विधायक दल के नेता पद की दौड़ में आगे थे।

हालांकि, अंबिका सोनी सहित पार्टी के नेताओं ने सुझाव दिया कि किसी सिख को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए। कांग्रेस ने चन्नी को चुना, जो अनुसूचित जाति (एससी) समुदाय से आते हैं।

सूत्रों ने बताया कि राज्य मंत्रिपरिषद में कुछ नये चेहरे दिखने की संभावना है। परगट सिंह, राज कुमार वेरका, गुरकीरत सिंह कोटली, संगत सिंह गिलजियान, सुरजीत धीमान, अमरिंदर सिंह राजा वारिंग और कुलजीत सिंह नागरा के नामों की चर्चा चल रही है।

परगट सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू के करीबी माने जाते हैं। इस बारे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के विश्वस्तों--राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी (खेल मंत्री) और साधु सिंह धर्मसोत(सामाजिक न्याय आधिकारिता मंत्री)--को मंत्रिपरिषद से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Shiv Jayanti 2026 Marathi Wishes: शिव जयंती के इन मराठी Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings के जरिए छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती की दें शुभकामनाएं

\