देश की खबरें | कांग्रेस के पास बहुमत है: सुरजेवाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज होने के बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस के पास सम्पूर्ण बहुमत है।

जियो

जयपुर, 10 जून राजस्थान में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज होने के बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस के पास सम्पूर्ण बहुमत है।

कांग्रेस विधायकों और सरकार को समर्थन दे रहे निर्दलीय विधायकों की बैठक में भाग लेने के लिये जयपुर पहुंचे सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘राजस्थान की वीर भूमि की जनता बहादुर भी है और निर्भीक भी है ... हमारे विधायक और भी ज्यादा निर्भीक हैं, इसलिये वे किसी प्रलोभन और झांसें में नहीं आने वाले हैं और प्रजातंत्र का सही जवाब भाजपा को मिलेगा।’’

यह भी पढ़े | सीआरपीएफ के 90वीं बटालियन में तैनात कर्मचारी की मौत के बाद उसके संपर्क में आए सभी 28 जवानों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव, सभी क्वॉरेंटाइन.

भाजपा द्वारा कुछ निर्दलीय विधायकों को कथित तौर पर प्रलोभन दिये जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि राजस्थान की वीर भूमि में भाजपा के षड्यंत्रकारी मंसूबे कामयाब नहीं होंगे।

पार्टी के उम्मीदवारों की जीत के प्रश्न पर सुरजेवाला ने कहा, ‘‘कांग्रेस के पास सम्पूर्ण बहुमत है.. और वो आपके सामने है। मैंने जैसा कहा ना जनमत को कोई हरा सकता, ना प्रजातंत्र को हरा सकता।’’

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी: कोविड-19 से संक्रमित आज 3,254 नए केस आए सामने, राज्य में कुल संख्या 94 हजार के पार; अब तक 3,438 की मौत.

उन्होंने कहा कि बार बार जनमत का चीरहरण करना भाजपा का चाल, चेहरा, चरित्र बन गया है।

वहीं कांग्रेस नेता विवेक बंसल ने भाजपा पर लोकतंत्र को तार-तार करने का आरोप लगाया। उन्होंने राज्य में पार्टी के दोनों प्रत्याशियों की जीत का विश्वास जताया।

वहीं भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि भले ही वह (कांग्रेस) भाजपा पर आरोप लगाये लेकिन उनका खुद का घर सुरक्षित नहीं है, उनको अपने विधायकों पर भरोसा नहीं है और इसलिये इस तरीके की नौबत आज कांग्रेस पार्टी के भीतर आई।

राजस्थान से राज्यसभा की तीन सीटों के लिए चुनाव 19 जून को होने हैं। इन चुनाव के लिए कांग्रेस ने के सी वेणुगोपाल ओर नीरज डांगी को अपना उम्मीदवार बनाया है जबकि भाजपा ने राजेन्द्र गहलोत को उम्मीदवार बनाया था, हालांकि अंतिम क्षणों में भाजपा के ओंकार सिंह लखावत ने भी पर्चा दाखिल कर दिया।

कुंज पृथ्वी . प्रशांत अमित

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\