कांग्रेस की गारंटी ‘झूठ का पुलिंदा’, हिमाचल प्रदेश के लोगों को वादों के हश्र की जानकारी: CM नायब सिंह सैनी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को कांग्रेस द्वारा घोषित सात गारंटियों को ‘झूठ का पुलिंदा’ करार दिया. उन्होंने कहा कि लोग अन्य राज्यों में कांग्रेस के ‘बड़े-बड़े वादों’ का हश्र जानते हैं.
चंडीगढ़, 19 सितंबर : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को कांग्रेस द्वारा घोषित सात गारंटियों को ‘झूठ का पुलिंदा’ करार दिया. उन्होंने कहा कि लोग अन्य राज्यों में कांग्रेस के ‘बड़े-बड़े वादों’ का हश्र जानते हैं. कांग्रेस की गारंटियों में 18 से 60 वर्ष की आयु की प्रत्येक महिला को 2,000 रुपये मासिक देने की बात भी शामिल है.
सैनी ने कुरुक्षेत्र जिले में चुनाव प्रचार के दौरान संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश के लोगों से बड़े-बड़े वादे करके उन्हें बेहतर भविष्य के संकेत दिए थे लेकिन सत्ता में आने के बाद उन्होंने जनता को धोखा दिया. सैनी ने महिलाओं को 2,000 रुपये देने की कांग्रेस की गारंटी पर कहा कि पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में भी महिलाओं को 1,500 रुपये देने का वादा किया था. उन्होंने सवाल किया कि क्या उन्होंने (कांग्रेस) हर महिला को यह दिया है? यह भी पढ़ें : Delhi New CM Atishi Marlena: आतिशी मार्लेना 21 सितंबर को दिल्ली की नई सीएम के रूप में ले सकती हैं शपथ
सैनी ने कहा कि ये सब ‘‘झूठ का पुलिंदा’’ है. उन्होंने कहा कि वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जो वादा करती है, उसे पूरा करती है. मुख्यमंत्री ने कहा, “हमने 2014 और 2019 के चुनावों के समय हरियाणा की जनता से जो वादे किए थे, उन्हें पूरा किया है.” उन्होंने कहा कि पांच अक्टूबर को जब हरियाणा में चुनाव होंगे, तो भाजपा बड़े जनादेश के साथ सत्ता में वापसी करेगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2024 01:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

