देश की खबरें | कांग्रेस ने पार्टी विरोधी टिप्पणी के लिए पूर्व विधायक आशीष देशमुख को निष्कासित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई ने पूर्व विधायक आशीष देशमुख को पार्टी नेतृत्व के खिलाफ उनके सार्वजनिक बयानों को लेकर छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

मुंबई, 24 मई कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई ने पूर्व विधायक आशीष देशमुख को पार्टी नेतृत्व के खिलाफ उनके सार्वजनिक बयानों को लेकर छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण राज्य कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष हैं। चव्हाण ने 22 मई को एक पत्र के माध्यम से देशमुख के निष्कासन का आदेश जारी किया था।

पत्र में कहा गया है कि समिति ने कारण बताओ नोटिस पर देशमुख द्वारा नौ अप्रैल को दिये गये जवाब पर चर्चा की।

पत्र में कहा गया है, ‘‘हमने पार्टी के खिलाफ आपके सार्वजनिक बयानों के बारे में जवाब असंतोषजनक पाया। आपको तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिए निष्कासित किया जाता है।’’

देशमुख ने कहा था कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अपनी ‘‘मोदी उपनाम’’ टिप्पणी को लेकर अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदाय से माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने राज्य कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ सांठगांठ का भी आरोप लगाया था।

देशमुख नागपुर के काटोल से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व विधायक हैं, जो बाद में कांग्रेस में शामिल हो गये थे।

वह 2019 के विधानसभा चुनावों में नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट से भाजपा नेता और अब उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ कांग्रेस के उम्मीदवार थे।

वह प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रणजीत देशमुख के बेटे हैं।

पिछले महीने आशीष देशमुख ने उन्हें जारी किये गये कारण बताओ नोटिस को ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण’’ करार दिया था और दावा किया था कि यह एक ‘‘बड़ी साजिश’’ का हिस्सा है क्योंकि वह पार्टी नेताओं की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Shiv Jayanti 2026 Marathi Wishes: शिव जयंती के इन मराठी Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings के जरिए छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती की दें शुभकामनाएं

\