देश की खबरें | कांग्रेस ने नेताजी और आंबेडकर के साथ अन्याय किया: मुख्यमंत्री मोहन यादव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस और बाबासाहेब आंबेडकर के योगदान की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

भोपाल, 23 जनवरी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस और बाबासाहेब आंबेडकर के योगदान की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कांग्रेस की 27 जनवरी से शुरू होने वाली ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान’ यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि बाबासाहेब की अनदेखी करने वाली पार्टी उनके जन्मस्थान महू से एक यात्रा निकालना चाहती है।

वह भोपाल के सबसे लंबे फ्लाईओवर का उद्घाटन करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। 153 करोड़ रुपये की लागत से बने 2534 मीटर लंबे इस फ्लाईओवर को डॉ भीमराव आंबेडकर सेतु नाम दिया गया है।

नेताजी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए यादव ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस ने अंग्रेजों के समय भारतीय सिविल सेवा परीक्षा जैसी कठिन परीक्षा को उत्तीर्ण किया था लेकिन कोई पद लेने के बजाय स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने का फैसला किया।

यादव ने कहा, ‘‘लेकिन कांग्रेस ने नेताजी जैसे अच्छे नेताओं को परेशान करना ही बेहतर समझा। वे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने लेकिन अंततः उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। कांग्रेस ने बाबासाहेब आंबेडकर के साथ भी अन्याय किया। अब पाखंडियों की तरह कांग्रेस महू से यात्रा निकाल रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आंबेडकर ने अनुच्छेद 370 (जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जे देने वाला अनुच्छेद) का विरोध किया था लेकिन प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने इसे लागू किया। बाबासाहेब आंबेडकर को उनके जीवित रहते हुए ना तो अपेक्षित विभाग दिए गए, ना ही कोई सम्मान दिया गया। कांग्रेस को पहले अपने पापों का हिसाब देना चाहिए।’’

यादव ने कहा कि चुनाव में आंबेडकर को हराने वाले व्यक्ति को पद्म विभूषण से नवाजा गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने बाबासाहेब आंबेडकर से जुड़े स्थलों को तीर्थस्थल बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सुनिश्चित किया है कि इनमें से कई अब 'पंचतीर्थ' सर्किट का हिस्सा बन गए हैं।

समाज सुधारक और संविधान के मुख्य निर्माता माने जाने वाले आंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल, 1891 को इंदौर जिले के महू में हुआ था।

भोपाल में गणेश मंदिर से गायत्री मंदिर तक बने फ्लाईओवर का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पुल का एक छोर सुभाष चंद्र बोस सेतु से जुड़ा है और दूसरा छोर सावरकर सेतु से जोड़ा जाएगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस भोपाल का विकास करने में विफल रही, जिसका विकास सुंदरलाल पटवा के नेतृत्व में भाजपा सरकार के आने के बाद ही हुआ।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को खरगोन जिले के महेश्वर कस्बे में लोकमाता मां अहिल्याबाई होल्कर को श्रद्धांजलि देने के लिए होने वाली राज्य कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। यादव ने बताया कि इस कैबिनेट बैठक में महिला सशक्तीकरण पर नई नीति को मंजूरी दी जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार