देश की खबरें | कांग्रेस ने त्रिपुरा में पार्टी के नेता पर हमले की निंदा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने त्रिपुरा में पार्टी के एक वरिष्ठ नेता पर हुए कथित हमले की बुधवार को निंदा की और वहां की भाजपा सरकार से उनकी सुरक्षा बढ़ाने का आग्रह किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

इम्फाल, 26 अगस्त कांग्रेस ने त्रिपुरा में पार्टी के एक वरिष्ठ नेता पर हुए कथित हमले की बुधवार को निंदा की और वहां की भाजपा सरकार से उनकी सुरक्षा बढ़ाने का आग्रह किया।

मणिपुर प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रवक्ता एन. बुपेंद मेइतेई ने कहा कि पूर्व मंत्री मंत्री एवं त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस समिति प्रमुख बिरजीत सिन्हा पर इस साल अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर तीसरी बार हमला किया, जिसमें मंगलवार को हुआ हमला भी शामिल है।

यह भी पढ़े | केरल सचिवालय में लगी आग पिनरायी विजयन को बचाने की साजिश: कांग्रेस.

इस घटना की निंदा करते हुए मेइतई ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब से सिन्हा को मुहैया की गई सुरक्षा और कड़ी करने का आग्रह किया।

उन्होंने बताया, ‘‘मैंने सिन्हा से टेलीफोन पर बात की और उन्होंने मुझे बताया कि इस साल उन पर तीसरी बार हमला हुआ है। ’’

यह भी पढ़े | NEET/JEE Exams 2020: दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया बोले-नीट और जेईई की परीक्षाएं या तो स्थगित हो या फिर वैकल्पिक तरीके से संपन्न कराई जाए.

सिन्हा मंगलवार की शाम जब अगरतला से कैलाशहर जा रहे थे, तभी मजलिसपुर नाम के स्थान पर कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर कथित तौर पर हमला किया।

त्रिपुरा में अभी भाजपा सत्ता में है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\