एजेंसी न्यूज

MP Elections: कांग्रेस ने पूछा क्या इस बार शिवराज सिंह चौहान को टिकट मिलेगा?

विपक्षी कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि कोई नहीं जानता कि आगामी विधानसभा चुनाव में उन्हें टिकट दिया जाएगा या नहीं.

MP Elections: कांग्रेस ने पूछा क्या इस बार शिवराज सिंह चौहान को टिकट मिलेगा?
सीएम शिवराज सिंह चौहान (Photo Credits ANI)

भोपाल, 28 सितंबर: विपक्षी कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि कोई नहीं जानता कि आगामी विधानसभा चुनाव में उन्हें टिकट दिया जाएगा या नहीं. सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा अब तक जारी उम्मीदवारों की तीन सूचियों में चौहान का नाम शामिल नहीं है. कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक ने पूछा कि जब उनकी अपनी ही पार्टी को उन पर भरोसा नहीं है तो राज्य की जनता उन पर कैसे भरोसा करेगी? MP Elections: बीजेपी ने मध्य प्रदेश के लिए 39 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट की जारी, नरेंद्र तोमर और प्रल्हाद पटेल को भी टिकट.

उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा, ‘‘ भाजपा की सूचियां सामने आ रही हैं, लेकिन इनमें उनके (चौहान के) कट्टर प्रतिद्वंद्वियों के नाम हैं. चौहान का नाम अब तक सूची में नहीं आया है. लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. किसी को नहीं पता कि उनका नाम सूची में आएगा या नहीं.’’

भाजपा ने अब तक 79 उम्मीदवारों की घोषणा की है, जिनमें केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर, प्रहलाद पटेल और पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय शामिल हैं. इन तीनों नेताओं को मुख्यमंत्री पद के संभावित दावेदारों के तौर पर देखा जा रहा है. नायक ने यह भी दावा किया कि भाजपा के केंद्रीय नेता चुनाव से पहले "चौहान का नाम" भी नहीं ले रहे हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 28, 2023 10:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).