देश की खबरें | कांग्रेस ने ऑनलाइन आंदोलन किया, केंद्र से गरीबों की मदद की मांग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख बालासाहेब थोराट ने बृहस्पतिवार को ऑनलाइन आंदोलन ‘स्पीकअपइंडिया’ का राज्य में नेतृत्व करते हुए केंद्र सरकार से राहुल गांधी द्वारा प्रस्तावित न्याय योजना की तर्ज पर गरीबों को आर्थिक मदद प्रदान करने की मांग की।

जियो

मुंबई, 28 मई महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख बालासाहेब थोराट ने बृहस्पतिवार को ऑनलाइन आंदोलन ‘स्पीकअपइंडिया’ का राज्य में नेतृत्व करते हुए केंद्र सरकार से राहुल गांधी द्वारा प्रस्तावित न्याय योजना की तर्ज पर गरीबों को आर्थिक मदद प्रदान करने की मांग की।

राज्य के कांग्रेस नेताओं ने यूट्यूब, फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया मंचों के माध्यम से केंद्र से हर गरीब परिवार को शुरुआत में 10,000 रुपये और अगले छह महीनों तक प्रतिमाह 7,500 रुपये देने के की मांग की।

यह भी पढ़े | गुजरात: नाबालिग लड़की की बेरहमी से पिटाई करने वाले 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, VIDEO हुआ था वायरल.

थोराट ने कहा कि यह आंदोलन पार्टी के निर्देशों के अनुसार आयोजित किया गया है।

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर लागू लॉकडाउन से बुरी तरह प्रभावित गरीबों को पैसा मिलने से वे खरीददारी में सक्षम होंगे और अंततः अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने में मदद करेंगे।

यह भी पढ़े | दिल्ली डॉक्टर सुसाइड मामला: आप विधायक प्रकाश जारवाल की जमानत याचिका खारिज: 28 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पिछले साल लोकसभा चुनाव से पहले गांधी ने न्याय योजना का प्रस्ताव दिया था।

इस योजना के तहत, उन्होंने प्रस्ताव दिया था कि गरीबों को प्रति माह एक निश्चित राशि प्रदान कर उन्हें खरीदारी में सक्षम बनाया जाए।

गांधी ने कहा था कि गरीबों की क्रय शक्ति में इजाफे से कारखानों में उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी जिससे आगे चलकर रोजगार सृजित होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी