एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कांग्रेस ने फिर लगाया भाजपा और फेसबुक के बीच सांठगांठ का आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने अमेरिका के एक अखबार की ताजा रिपोर्ट का हवाला देते हुए सोमवार को भाजपा एवं फेसबुक के सांठगांठ का आरोप एक बार फिर लगाया और कहा कि विदेशी सोशल नेटवर्किंग कंपनी का कृत्य ‘डिजिटल साम्राज्यवाद’ है।

देश की खबरें | कांग्रेस ने फिर लगाया भाजपा और फेसबुक के बीच सांठगांठ का आरोप
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 31 अगस्त कांग्रेस ने अमेरिका के एक अखबार की ताजा रिपोर्ट का हवाला देते हुए सोमवार को भाजपा एवं फेसबुक के सांठगांठ का आरोप एक बार फिर लगाया और कहा कि विदेशी सोशल नेटवर्किंग कंपनी का कृत्य ‘डिजिटल साम्राज्यवाद’ है।

पार्टी के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने यह भी कहा कि फेसबुक इंडिया से जुड़े लोगों की जांच होने तक इस कंपनी के लंबित प्रस्तावों को मंजूरी नहीं मिलनी चाहिए।

यह भी पढ़े | JEE-NEET Exams 2020: राजस्थान सरकार का फैसला, परीक्षा देने वाले छात्रों और अभिभावकों पर नहीं लागू होगा लॉकडाउन, एडमिट कार्ड ही माना जाएगा पास.

कांग्रेस के आरोपों पर फेसबुक और भाजपा की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

चौधरी ने वीडियो लिंक के माध्यम से संवाददाताओं से कहा, ‘‘दो सप्ताह के भीतर तीन प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मीडिया समूहों के लेखों में इस बात का खुलासा हुआ कि फेसबुक एवं व्हाट्सऐप ने भारत के लोकतंत्र को धूमिल करने और देश के सामाजिक सद्भाव को तार-तार करने के लिए भाजपा के साथ सांठगांठ की। ताजा खुलासा भी इसी बात का प्रमाण है।’’

यह भी पढ़े | बांग्लादेश: पीएम शेख हसीना ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर PM मोदी को पत्र लिख शोक जताया: 31 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने आरोप लगाया कि यह डिजिटल साम्राज्यवाद है।

चौधरी ने कहा, ‘‘मामले की जेपीसी की जांच हो, फेसबुक इंडिया से जुड़े लोगों की जांच हो। जांच होने तक फेसबुक और व्हाट्सऐप के लिए लाइसेंस एवं अनुमति के लंबित प्रस्तावों को मंजूरी नहीं मिले। भारत में मौजूद सभी विदेशी प्रौद्योगिकी कंपनियों के लोक नीति मामलों से जुड़े प्रमुखों के क्रियाकलापों की सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी संसद की स्थायी समिति से जांच कराई जाए।’’

अमेरिकी अखबार ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ ने एक ताजा रिपोर्ट में दावा किया है कि जब चुनावों में कांग्रेस की हार हुई थी तो भारत में फेसबुक के एक शीर्ष पदाधिकारी ने आंतरिक कार्यालयी संवाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खूब तारीफ की थी और कहा था कि यह तीस साल की कड़ी मेहनत का परिणाम है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2020 11:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).