देश की खबरें | हवाई यात्रा करके चेन्नई से कोयंबटूर पहुंचे युवक के कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चेन्नई से 25 मई को हवाई यात्रा करके यहां पहुंचे एक व्यक्ति के मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

जियो

कोयंबटूर, 26 मई चेन्नई से 25 मई को हवाई यात्रा करके यहां पहुंचे एक व्यक्ति के मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

दो महीने बाद घरेलू उड़ानों का परिचालन शुरू होने के बाद संभवतः यह संक्रमण का पहला मामला है।

यह भी पढ़े | गोवा में आज कोरोना संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया: 26 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारियों ने बताया कि एक निजी विमानन कंपनी के विमान से आए 24 वर्षीय व्यक्ति को उपचार के लिए यहां ईएसआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने कहा कि अन्य यात्रियों में संक्रमण नहीं पाया गया है लेकिन उन्हें 14 दिन के लिए घर पर पृथक-वास में रखे जाने की संभावना है।

यह भी पढ़े | कोरोना काल में महाराष्ट्र में सियासत जारी, नितिन राउत ने केंद्र सरकार पर फोड़ा हालात का ठीकरा, कहा- सरकार गिराने के सपने देखना बंद करें.

सोमवार को चेन्नई और दिल्ली से 130 से अधिक यात्री यहां पहुंचे थे और तमिलनाडु सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत सभी की कोरोना वायरस जांच की गई थी।

मंगलवार को बलगम की जांच के नतीजे आए जिसमें 24 वर्षीय युवक में कोरोना वायरस के संक्रमण का पता चला।

उक्त संक्रमित व्यक्ति चेन्नई के एक होटल में काम करता है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि हालांकि कोयंबटूर में 21 दिन बाद संक्रमण का मामला सामने आया है, लेकिन इसे चेन्नई से प्रकाश में आए मामले के रूप में दर्ज किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी