कोयंबटूर, 26 मई चेन्नई से 25 मई को हवाई यात्रा करके यहां पहुंचे एक व्यक्ति के मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।
दो महीने बाद घरेलू उड़ानों का परिचालन शुरू होने के बाद संभवतः यह संक्रमण का पहला मामला है।
यह भी पढ़े | गोवा में आज कोरोना संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया: 26 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
अधिकारियों ने बताया कि एक निजी विमानन कंपनी के विमान से आए 24 वर्षीय व्यक्ति को उपचार के लिए यहां ईएसआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने कहा कि अन्य यात्रियों में संक्रमण नहीं पाया गया है लेकिन उन्हें 14 दिन के लिए घर पर पृथक-वास में रखे जाने की संभावना है।
सोमवार को चेन्नई और दिल्ली से 130 से अधिक यात्री यहां पहुंचे थे और तमिलनाडु सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत सभी की कोरोना वायरस जांच की गई थी।
मंगलवार को बलगम की जांच के नतीजे आए जिसमें 24 वर्षीय युवक में कोरोना वायरस के संक्रमण का पता चला।
उक्त संक्रमित व्यक्ति चेन्नई के एक होटल में काम करता है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि हालांकि कोयंबटूर में 21 दिन बाद संक्रमण का मामला सामने आया है, लेकिन इसे चेन्नई से प्रकाश में आए मामले के रूप में दर्ज किया जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY