देश की खबरें | द्रमुक विधायक में कोविड-19 की पुष्टि, वेंटिलेटर पर रखा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. द्रमुक के एक विधायक की जांच में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है और वह सांस की गंभीर बीमारी से पीड़ित होने के कारण इस समय वेंटिलेटर पर हैं।

जियो

चेन्नई, चार जून द्रमुक के एक विधायक की जांच में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है और वह सांस की गंभीर बीमारी से पीड़ित होने के कारण इस समय वेंटिलेटर पर हैं।

एक अस्पताल ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | सुरक्षा बलों ने राजौरी के कालाकोट इलाके में एक आतंकवादी को मार गिराया : 4 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

डॉ रेला चिकित्सा केंद्र और संस्थान की ओर से जारी एक वक्तव्य में कहा गया कि पार्टी के एक वरिष्ठ नेता को दो जून को अस्पताल में भर्ती किया गया था।

डीएमके नेता की उम्र 61 वर्ष है।

यह भी पढ़े | ऑस्‍ट्रेलिया-भारत के बीच साइबर और क्रिटिकल टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप.

अस्पताल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ इलनकुमारन कालियामूर्ति ने कहा कि नेता सांस की गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं और अस्पताल में भर्ती होने के समय उनकी जांच में कोविड-19 की पुष्टि हुई थी।

विधायक द्रमुक के जाने माने नेता हैं और यहां पार्टी के जिला सचिवों में से एक हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\