Coronavirus Update in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में 2551 और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित, राज्य में महामारी से 14 लोगों की हुई मौत
छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 2551 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है. राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 1,16,153 हो गई है. राज्य में बृहस्पतिवार को 678 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है. वहीं 1557 लोगों ने घरों में पृथक-वास की अवधि पूरी की है.
रायपुर, 2 अक्टूबर: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में पिछले 24 घंटों के दौरान 2551 लोगों में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण की पुष्टि हुई है. राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 1,16,153 हो गई है. राज्य में बृहस्पतिवार को 678 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है. वहीं 1557 लोगों ने घरों में पृथक-वास की अवधि पूरी की है. राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित 14 लोगों की मौत हुई है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि संक्रमण के 2551 नए मामले सामने आए हैं.
इनमें रायपुर जिले से 358, दुर्ग से 190, राजनांदगांव से 122, बालोद से 110, बेमेतरा से 33, कबीरधाम से 44, धमतरी से 78, बलौदाबाजार से 53, महासमुंद से 40, गरियाबंद से 37, बिलासपुर से 121, रायगढ़ से 351, कोरबा से 116, जांजगीर,चांपा से 244, मुंगेली से 30, सरगुजा से 76, कोरिया से 36, सूरजपुर से 42, बलरामपुर से 23, जशपुर से 23, बस्तर से 75, कोंडागांव से 62, दंतेवाड़ा से 139, सुकमा से 31, कांकेर से 58, नारायणपुर से 28 तथा बीजापुर से 31 मरीज शामिल हैं.
अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 1,16,153 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. 84,699 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 30,468 मरीज उपचाराधीन हैं. वायरस से संक्रमित 986 लोगों की मौत हुई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2020 10:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

