एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में 2046 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 2046 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 1,79,654 हो गई है।

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में 2046 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रायपुर, 27 अक्टूबर छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 2046 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 1,79,654 हो गई है।

राज्य में मंगलवार को 287 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, जबकि 1730 लोगों ने घरों में पृथक-वास पूर्ण किया है। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के छह मरीजों की मौत हुई है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: बिहार में आज रैली के दौरान आमने-सामने होंगे पीएम मोदी और राहुल गांधी, पहले चरण की 71 विधानसभा सीटों पर होंगे मतदान.

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि आज संक्रमण के 2046 मामले आए हैं। उनमें रायपुर जिले से 177, दुर्ग से 107, राजनांदगांव से 149, बालोद से 55, बेमेतरा से 46, कबीरधाम से 47, धमतरी से 68, बलौदाबाजार से 83, महासमुंद से 50, गरियाबंद से 37, बिलासपुर से 73, रायगढ़ से 206, कोरबा से 223, जांजगीर-चांपा से 184, मुंगेली से 20, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से पांच, सरगुजा से 40, कोरिया से 40, सूरजपुर से 66, बलरामपुर से 13, जशपुर से 18, बस्तर से 32, कोंडागांव से 52, दंतेवाड़ा से 58, सुकमा से 53, कांकेर से 100, नारायणपुर से चार, बीजापुर से 32 तथा अन्य राज्य से आठ मरीज शामिल है।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक कोविड-19 के 1,79,654 मामले आए हैं जिनमें 1,56,080 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं। फिलहाल राज्य में 21,693 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में इस वायरस से अबतक 1881 लोगों की मौत हुई है।

यह भी पढ़े | Madhya Pradesh bypolls 2020: पूर्व सीएम कमलनाथ का बड़ा आरोप, कहा- BJP ने सौदेबाजी कर मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को गिराया.

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 40,705 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 544 लोगों की मौत हुई है।

संजीव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2020 12:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).