हिमाचल प्रदेश में सेना के 11 जवानों सहित 69 और लोग पाए गए COVID-19 पॉजिटिव
हिमाचल प्रदेश में रविवार को 69 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई जिनमें से 11 सैन्य बलों के जवान हैं. इसके साथ ही प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 2,704 हो गई. वरिष्ठ अधिकरी ने बताया कि प्रदेश में अब तक 13 लोगों की मौत कोविड-19 की वजह से हुई है. धीमान ने बताया कि अब तक राज्य में 1,559 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.
शिमला, 3 अगस्त: हिमाचल प्रदेश में रविवार को 69 और लोगों के कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित होने की पुष्टि हुई जिनमें से 11 सैन्य बलों के जवान हैं. इसके साथ ही प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 2,704 हो गई. वरिष्ठ अधिकरी ने बताया कि प्रदेश में अब तक 13 लोगों की मौत कोविड-19 (Covid-19) की वजह से हुई है. अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य)आरडी धीमान ने बताया कि 69 संक्रमितों में 27 सोलन, 11 मंडी,10 शिमला, आठ कांगड़ा, छह हमीरपुर, चार चंबा, दो बिलासपुर और एक सिरमौर जिले के रहने वाले हैं.
कांगड़ा के पुलिस अधीक्षक विमुक्त रंजन ने बताया कि जिले में आए नये मामलों में चार सेना, एक नौसेना का जवान और पांच साल की एक लड़की शामिल हैं. पुलिस अधीक्षक उमापति जामवाल ने बताया कि शिमला जिले के रामपुर अनुमंडल के दाकोलर में आठ मजूदरों में कोविड-19 होने की पुष्टि हुई. वहीं मंडी में सेना के पांच जवान और 15 वर्षीय एक लड़की के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है.
धीमान ने बताया कि अब तक राज्य में 1,559 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं जबकि 15 संक्रमितों ने राज्य से बाहर पलायन किया है. उन्होंने बताया कि इस समय राज्य में 1,115 मरीज उपचाराधीन हैं. धीमान ने बताया कि सोलन जिले में सबसे अधिक 396 उपचाराधीन मरीज है. इसके अलावा सिरमौर में 167, कांगड़ा में 130, मंडी में 134, शिमला में 93, उना में 60, चंबा में 38, बिलासपुर में 36, हमीरपुर में 31, कुल्लू में 19 और किन्नौर में 11 मरीजों का इलाज चल रहा है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 03, 2020 12:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

