एजेंसी न्यूज

Karnataka Municipal Elections: नगर निकाय चुनाव में भाजपा की जीत को लेकर आश्वस्त : कर्नाटक के मुख्यमंत्री

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को भरोसा जताया कि बेंगलुरु में होने वाले नगर निकाय के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जीतेगी.

Karnataka Municipal Elections: नगर निकाय चुनाव में भाजपा की जीत को लेकर आश्वस्त : कर्नाटक के मुख्यमंत्री
सीएम बसवराज बोम्मई (Photo Credits: Facebook)

बेंगलुरू, 28 जनवरी : कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को भरोसा जताया कि बेंगलुरु में होने वाले नगर निकाय के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जीतेगी.

बतौर मुख्यमंत्री छह महीने का कार्यकाल पूरा करने और अपने जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित विशेष अभिनंदन कार्यक्रम में बोम्मई ने कहा, ‘‘वृहद बेंगलुरु महानगर पालिका चुनाव में भाजपा की जीत उतना ही सच है, जितना कि पूरब में सूर्य का उदय. इसमें कोई संदेह नहीं है कि बेंगलुरु के लोग भाजपा का समर्थन करेंगे.’’ यह भी पढ़ें : Maharashtra: महाराष्ट्र में महिला पुलिसकर्मी अब 12 घंटे की जगह आठ घंटे की ड्यूटी करेंगी

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से पिछले ढाई साल में भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों को बेंगलुरु के लोगों तक पहुंचाने की अपील की. उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सरकार ने बेंगलुरु के सर्वांगीण विकास को पूरा करने और इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर का शहर बनाने का संकल्प लिया है.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 29, 2022 09:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).