देश की खबरें | तेलंगाना में व्यापक बारिश, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से सावधानी बरतने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना में बुधवार को व्यापक वर्षा के बाद भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले कुछ दिनों में राज्य के विभिन्न स्थानों पर बारिश और आंधी-तूफान का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

हैदराबाद, 21 मई तेलंगाना में बुधवार को व्यापक वर्षा के बाद भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले कुछ दिनों में राज्य के विभिन्न स्थानों पर बारिश और आंधी-तूफान का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

वारंगल जिले के कलेदा में 80.5 मिलीमीटर बारिश हुई, इसके बाद नलगोंडा जिले के थिरुमलागिरी सागर में 76.5 मिमी बारिश हुई।

आईएमडी ने कहा कि तेलंगाना में कुछ स्थानों पर बृहस्पतिवार को हल्की से मध्यम बारिश या आंधी-तूफान की संभावना है। करीमनगर, पेड्डापल्ली और अन्य जिलों में बृहस्पतिवार को अलग-अलग स्थानों पर गरज, बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।

विकाराबाद, संगारेड्डी और अन्य जिलों में 24 मई को अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ बूंदबांदी की संभावना है।

बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने अधिकारियों से आईएमडी के सुझावों के अनुसार सावधानी बरतने को कहा।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाएं कि बारिश के कारण धान खरीद केंद्रों और मंडियों में धान को नुकसान न पहुंचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

\