जरुरी जानकारी | कैलकॉम विजन की बिक्री पेशकश के लिए पूर्ण आवेदन मिले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कैलकॉम विजन के प्रवर्तकों की 6.53 प्रतिशत हिस्सेदारी बिक्री पेशकश को निवेशकों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है।
नयी दिल्ली, 15 अगस्त कैलकॉम विजन के प्रवर्तकों की 6.53 प्रतिशत हिस्सेदारी बिक्री पेशकश को निवेशकों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है।
बिजली उपकरण बनाने वाली कंपनी ने कहा कि उसके दो दिन की बिक्री पेशकश (ओएफएस) को बृहस्पतिवार और शुक्रवार को आवेदन के लिए खोला गया था और उसके लिए पूर्ण आवेदन मिले।
खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्से के लिए 519.31 प्रतिशत ज्यादा और गैर-खुदरा हिस्से के लिए 142.22 प्रतिशत ज्यादा आवेदन मिले।
बिक्री के लिए न्यूनतम मूल्य 34 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था, जो बुधवार के 34.95 रुपये के बंद भाव से कम है।
बोलियों के लिए 34 रुपये से 42 रुपये की मूल्य सीमा रखी गयी थी। प्राप्त कुल बोलियों में से ज्यादातर बोलियां 34 रुपये के न्यूनतम मूल्य पर थीं।
बुधवार को शेयर बाजार को दी गयी सूचना में कैलकॉम विजन ने कहा था कि प्रवर्तक समूह 6.88 लाख शेयर बेचना चाहता है जो कुल शेयरों का 6.53 प्रतिशत हिस्सा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)