देश की खबरें | द्रमुक की पूर्ववर्ती सरकार के दौरान मेट्रो परियोजना में हुए भ्रष्टाचार की सीबीआई से शिकायत की : भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने रविवार को कहा कि उन्होंने सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के पिछले शासनकाल (2006 से 11) की एक परियोजना के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से शिकायत की है। उन्होंने हाल ही में इस परियोजना में भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया था।

चेन्नई, 30 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने रविवार को कहा कि उन्होंने सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के पिछले शासनकाल (2006 से 11) की एक परियोजना के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से शिकायत की है। उन्होंने हाल ही में इस परियोजना में भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया था।

पत्रकारों से बातचीत में भाजपा नेता ने कहा कि उनकी पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने को प्रतिबद्ध है और 2024 लोकसभा चुनावों से पहले प्रस्तावित ‘एन मन एन मक्कल’ (मेरी धरती, मेरे लोग) में नजर भी आएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘आपने तमिलनाडु में भी यह देखना शुरू कर दिया है।’’ अन्नामलाई उनके द्वारा जारी की गई ‘द्रमुक फाइल्स’ के हवाले से यह बातें कर रहे थे।

एक सवाल के जवाब में अन्नामलाई ने कहा कि उन्होंने चेन्नई मेट्रो रेल फेज-1 परियोजना को लेकर सीबीआई से शिकायत की है और उसे साक्ष्य भी सौंपे हैं।

उन्होंने कहा,‘‘मुझे बताया गया है कि छह और लोगों ने शिकायत दर्ज करायी है। बोली प्रक्रिया में हिस्सा लेने वाली एक कंपनी ने भी शिकायत दर्ज करायी है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड