जरुरी जानकारी | कंपनियों ने 2020-21 में बीएसई मंच के जरिए 18.56 लाख करोड़ रुपये जुटाए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय कॉरपोरेट जगत ने कोविड-19 महामारी के बीच वित्त वर्ष 2020-21 में बीएसई मंच के जरिए 18.56 लाख करोड़ रुपये जुटाए, जो इससे पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 53 प्रतिशत अधिक है।

नयी दिल्ली, छह अप्रैल भारतीय कॉरपोरेट जगत ने कोविड-19 महामारी के बीच वित्त वर्ष 2020-21 में बीएसई मंच के जरिए 18.56 लाख करोड़ रुपये जुटाए, जो इससे पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 53 प्रतिशत अधिक है।

बीएसई द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक इक्विटी, बॉन्ड, आरईआईटी (रियल एस्टेट इनवेस्टमेंट ट्रस्ट), इनविट (इन्फ्रास्ट्रक्चर इनवेस्टमेंट ट्रस्ट) और वाणिज्यिक पत्रों को सूचीबद्ध करके धन जुटाया गया है।

बीएसई मंच के माध्यम से 2020-21 में कुल 18,56,366 करोड़ रुपये जुटाए गए, जबकि 2019-20 में यह आंकड़ा 12,14,680 करोड़ रुपये रहा था।

शेयर बाजार ने कहा, ‘‘यह उत्साहजनक है कि कैसे भारतीय निवेशकों ने बीएसई प्लेटफार्म के माध्यम से भारतीय कॉरपोरेट क्षेत्र में निवेश करने के लिए विश्वास दिखाया है।’’

बयान के मुताबिक 10.52 लाख करोड़ रुपये वाणिज्यिक पत्रों के माध्यम से, 5.55 लाख करोड़ रुपये बांड के माध्यम से, 2.18 लाख करोड़ रुपये इक्विटी (आईपीओ, ओएफएस, अधिकार निर्गम आदि) के माध्यम से, 25,225 करोड़ रुपये इनविट के माध्यम से और 4,255 करोड़ रुपये आरईआईटी के माध्यम से जुटाए गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार