जरुरी जानकारी | कंपनियों ने शराब की घर पर आपूर्ति करने की अनुमति मांगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शराब बनाने वाली कंपनियों ने दिल्ली सरकार से इसकी आपूर्ति घरों तक करने की अनुमति मांगी है। उनका कहना है कि कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिये सोमवार की शाम से छह दिन के ‘लॉकडाउन’ की घोषणा के çबाद शराब की दुकानों पर पीने वालों की लंबी कतारें लग गयी हैं।
नयी दिल्ली, 19 अप्रैल शराब बनाने वाली कंपनियों ने दिल्ली सरकार से इसकी आपूर्ति घरों तक करने की अनुमति मांगी है। उनका कहना है कि कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिये सोमवार की शाम से छह दिन के ‘लॉकडाउन’ की घोषणा के çबाद शराब की दुकानों पर पीने वालों की लंबी कतारें लग गयी हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सोमवार रात 10 बजे से अगले सोमवार सुबह पांच बजे तक छह दिन के ‘लॉकडाउन’ की घोषणा के तुरंत बाद शराब की दुकानों पर लंबी कतारें देखी गयी।
शराब बनाने वाली घरेलू कंपनियों के संगठन कॉन्फेडरेश्न ऑफ इंडियन अल्कोहलिक बेवरेज कंपनीज (सीआईएबीसी) ने महाराष्ट्र का उदाहरण देते हुए कहा कि मुंबई में कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिये कड़ी पाबंदियां लगायी गयी हैं, लेकिन राज्य सरकार ने शराब की डिलिवरी घर तक करने की अनुमति दी है।
सीआईएबीसी के अनुसार, करीब एक सप्ताह के ‘लॉकडाउन’ की घोषणा के बाद दिल्ली में शराब की दुकानों पर काफी भीड़ देखी गयी।
संगठन के महानिदेशक विनोद गिरी ने कहा, ‘‘हमने सोमवार को जो देखा, वह लोगों के बीच घबराहट का नतीजा था। यह लोगों के जेहन में पिछले साल के ‘लॉकडाउन’ की याद का परिणाम है। देश भर में लाखों लोग शराब पीते हैं और वे नहीं चाहते कि उन्हें उससे वंचित होना पड़े।’’
सीआईएबीसी ने उम्मीद जतायी कि लोग और शराब दुकानदार कोविड की रोकथाम से जुड़े व्यवहार यानी मास्क लगाना और उचित दूरी समेत अन्य जरूरी उपायों का पालन करेंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2021 10:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

