देश की खबरें | राष्ट्रमंडल खेल दल में शामिल फर्राटा धाविका धनलक्ष्मी और त्रिकूद खिलाड़ी ऐश्वर्य डोप टेस्ट में विफल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शीर्ष फर्राटा धाविका एस धनलक्ष्मी डोप टेस्ट में नाकाम रहने के कारण आगामी राष्ट्रमंडल खेलों में भाग नहीं ले सकेंगी त्रिकूद में राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी ऐश्वर्य बाबू भी प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन के दोषी पाये गए हैं ।
नयी दिल्ली, 20 जुलाई शीर्ष फर्राटा धाविका एस धनलक्ष्मी डोप टेस्ट में नाकाम रहने के कारण आगामी राष्ट्रमंडल खेलों में भाग नहीं ले सकेंगी त्रिकूद में राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी ऐश्वर्य बाबू भी प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन के दोषी पाये गए हैं ।
धनलक्ष्मी बर्मिघम राष्ट्रमंडल खेलों के लिये भारत की 36 सदस्यीय टीम में है । वह विश्व एथलेटिक्स की एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट द्वारा कराये गए टेस्ट में प्रतिबंधित स्टेरॉयडके सेवन की दोषी पाई गई ।
एक शीर्ष सूत्र ने बताया ,‘‘ धनलक्ष्मी एआईयू द्वारा कराये गए डोप टेस्ट में पॉजीटिव पाई गई है । वह बर्मिंघम खेलों में नहीं जायेगी ।’’
धनलक्ष्मी सौ मीटर और चार गुणा सौ मीटर में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली थी ।
वह यूजीन में विश्व चैम्पियनशिप के लिये भी भारतीय टीम में थी लेकिन वीजा दिक्कतों के कारण नहीं जा सकी ।
धनलक्ष्मी ने 26 जून को कोसानोव मेमोरियल एथलेटिक्स मीट में 200 मीटर में स्वर्ण पदक जीता था । उन्होंने 22 . 89 सेकंड का समय निकाला था और राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी सरस्वती साहा (22.82 सेकंड) तथा हिमा दास (22 . 88 सेकंड) के बाद 23 सेकंड से कम समय निकालने वाली वह तीसरी भारतीय बनी ।
24 वर्ष के ऐश्वर्य का नमूना नाडा अधिकारियों ने पिछले महीने चेन्नई में राष्ट्रीय अंतर प्रांत एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के दौरान लिया था । उनकी जांच का नतीजा पॉजीटिव आया है ।
ऐश्वर्य ने चेन्नई में त्रिकूद में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2022 01:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

