देश की खबरें | जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में सोशल मीडिया पर ‘फर्जी खबरों’ पर नजर रखने के लिए समिति गठित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ प्रशासन ने सरकार की छवि बिगाड़ने के लिए ‘‘झूठी और निराधार’’ खबरों पर लगाम लगाने की कवायद के तौर पर सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की है।

जम्मू, पांच सितंबर जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ प्रशासन ने सरकार की छवि बिगाड़ने के लिए ‘‘झूठी और निराधार’’ खबरों पर लगाम लगाने की कवायद के तौर पर सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की है।

किश्तवाड़ के उपायुक्त देवांश यादव द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, समिति की अगुवाई अतिरिक्त उपायुक्त इंद्रजीत परिहार करेंगे और पुलिस उपाधीक्षक इशान गुप्ता और जिला सूचना अधिकारी मुनीत शर्मा इसके सदस्य होंगे।

आदेश में कहा गया है, ‘‘समिति नियमित आधार पर सोशल मीडिया पोर्टल पर निगरानी रखेगी और झूठी मीडिया रिपोर्टिंग/पोर्टल के मामलों पर आवश्यक कार्रवाई के लिए सिफारिश करेगी।’’

यादव ने अपने आदेश में कहा कि यह देखा गया है कि कई ऑनलाइन सोशल मीडिया पोर्टल फर्जी खबरें प्रसारित करते हुए पाए गए हैं।

उपायुक्त ने कहा, ‘‘...सरकारी तंत्र की छवि बिगाड़ने के लिए कुछ मीडिया कर्मियों द्वारा खासतौर से कुछ सरकारी पदाधिकारियों के खिलाफ फर्जी और झूठी रिपोर्टिंग की कई घटनाएं सामने आयी हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘फर्जी और निराधार रिपोर्टिंग/खबरों पर लगाम लगाने के लिए ऐसे सोशल मीडिया हैंडल और मीडियाकर्मियों पर नजर रखे जाने की जरूरत है।’’

उन्होंने सभी मीडियाकर्मियों से सूचना प्रौद्योगिकी नियमों के आवश्यक दिशा निर्देशों का अक्षरश: पालन करने को कहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार